शहडोल। विनय शुक्ला। जिले की गोहपारू थाना पुलिस ने खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें पुलिस ने 70 लाख रुपए का अवैध कोयले सहित 3 ट्रक जब्त किया। पकड़े गए कोयले का वजन 120 टन बताया गया है। रविवार देर शाम मुखबिर सूचना बाद पुलिस ने फारेस्ट वैरियर के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। उक्त ट्रकों के चालकों व मालिकों पर धारा 379, 414 भादवि. एवं 21/4 खनिज अधिनियम के तहत पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। इन पर मामला दर्ज ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच 7988 के चालक अमर सिंह गोंड़ पिता स्व. विजय सिंह, निवासी बरही (जिला कटनी) एवं मालिक विवेक खण्डेलवाल, निवासी धनपुरी (जिला शहडोल), ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीएन 9299 चालक शिवनारायण राम पिता एतवारू राम, निवासी ढापकला (जिला पलामू, झारखंड) एवं मालिक सकील अहमद, निवासी अम्बिकापुर (छग), ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीव्ही 8499 के चालक विनय पासवान पिता उदेश्वर पासवान, निवासी जावड़ा (जिला औरगांबाद, बिहार) एवं मालिक सकील अहमद, निवासी अम्बिकापुर (छग) के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच जारी है। इनकी रही भूमिका इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष दुबे, उपनिरी. आर पी वर्मा, सउनि. भागचन्द्र, आरक्षक नबी खान, सतीश सिंह आदि की भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती: एएसआई के घर पर की चोरी, नकद सहित सोने-चांदी के गहने किए पार कोतवाली पुलिस ने किया चोरी का खुलासा: अज्ञात चोर पकड़ाया, एएसआई के घर रंजिशन चोरी की वारदात को दिया था अंजाम