शहडोल। विनय शुक्ला। आम जनता तो आम जनता ही है लेकिन अब तो कानून के रक्षक भी शहर में सुरक्षित नहीं हैं। वहीं शहर मे चोरों का आतंक बरकरार है। उनके हौसले की उड़ान इतनी की पुलिस वालों के मकानों के ताल भी बेखौफ होकर चटका रहे हैं। एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां जयसिंहनगर थाने में पदस्थ एएसआई के संभागीय मुख्यालय पुलिस लाइन स्थित मकान में घुसकर चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी मुताबिक, बीते शनिवार रात की जब एएसआई प्रमोद कुमार अहिरवार डियूटी कर जब वापस अपने घर लौटे, तब उन्हें घर में हुई चोरी का पता लगा। बताया गया, चोरों ने पीछे की ओर से घर के अंदर घुसने का प्रयास किया। इसके लिए चोरों ने पीछे के दरवाजे एवं खिड़की में तोड़फोड़ भी की लेकिन सफल नहीं हो सके। जिसके बाद उन्होंने छत के ऊपर से अंदर जाकर बाहर गेट में लगे ताले को तोड़ा और घर के भीतर घुसे। घर में घुसकर चोरों ने कमरे में रखे आलमारी से करीब 7 हजार रुपए नकद, आधा किलो चांदी एवं एक सोने के टप्स पार कर दिया है। इसके साथ ही घर में लगी एलईडी टीवी एवं अन्य सामानों में इन अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ की है। मामले की जानकारी रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि, शाम को खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं किया है। जो कहीं न कहीं कई सवालों को जन्म देता है। शहर में इस चोरी को लेकर कई तमाम तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। इन चर्चा की माने तो इस चोरी की घटना को अंजाम देकर जहां चोरों ने अपनी दिलेरी दिखाई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की छवि धूमिल हुई है। यह चोरी निश्चित ही पुलिस के लिए खुली चुनौती है। अब देखना होगा कि, संबंधित थाना पुलिस आखिर कब तक इस चुनौतीपूर्ण चोरी का पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ पाती है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यूपीटीएसयू की स्टेट टीम ने किया बागपत सीएचसी का औचक निरीक्षण गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 120 टन अवैध कोयला परिवहन करते 3 ट्रक पकड़ाये, 70 लाख आंकी गई है कीमत