डा रेनू सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत की उपस्थित में एमएनसीयू का किया गहन निरीक्षण टीम ने एमएनसीयू के दस्तावेजों की गहनता से की जांच, मरीजो से लिया फीडबैक और सीएचसी बागपत द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधा की जमकर की सराहना बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत की एमएनसीयू का यूपीटीएसयू की स्टेट टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यूपीटीएसयू मेटेरनल हैल्थ की सीनियर स्पेशलिस्ट डा रेनू सिंह ने अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागपत की एमएनसीयू की गहनता से जांच की और समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां उनको तीन मरीज एड़मिट मिले, जिनसे उन्होंने बात की और फीडबैक लिया। मौसम पत्नी पंकज, निधी पत्नी मोहित और फिरदौस पत्नी नवाब अली जो उस समय एमएनसीयू में एडमिट थे, ने सीएचसी बागपत द्वारा दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की प्रशंसा की। डा रेनू सिंह ने एमएनसीयू से सम्बन्धित सभी दस्तावेजो की गहनता से जांच की और सब कुछ व्यवस्थित और बहुत अच्छी प्रकार से करने के लिए बागपत सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत और एमएनसीयू से सम्बन्धित डाक्टरों, स्टॉफ व सम्बन्धित लोगों की जमकर प्रशंसा की और सीएचसी के द्वारा किये जा रहे कार्यो और प्रयासों को सराहा। निरीक्षण के समय सीएचसी बागपत के चिकित्सा अधीक्षक डा विभाष राजपूत, जिला टीएसयू यूनिट से डा ईशा सांगवान, ऊषा गौतम नर्स मेन्टर, स्टॉफ नर्स कीर्ति आदि उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में सैफियह हायर सेकेंडरी स्कूल रतनगढ़ का कक्षा 12 वी बोर्ड का परिणाम रहा सर्वश्रेष्ठ शहडोल में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती: एएसआई के घर पर की चोरी, नकद सहित सोने-चांदी के गहने किए पार