1 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम होंगे संचालित, 10 प्रतिशत सीट बढ़ाने हुआ अनुमोदन शहडोल। विनय शुक्ला। पं. एसएन शुक्ला यूनिवर्सिटी सभागार में विद्या परिषद की छठवीं बैठक संपन्न हुई। कुलपति प्रो. रामशंकर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिनमें विभिन्न विषयों के अध्ययन मंडलों ने सत्र 2022-23 के पाठ्यक्रमों में किए गए आंशिक संशोधन और नवाचार का अनुमोदन किया। सत्र 22-23 विश्वविद्यालय में संचालित प्रश्न पत्रों के पाठ्यक्रम का अनुमोदन किया गया। आरडीसी से अनुमोदित विभिन्न विषयों के नवीन शोध निर्देशकों को स्वीकृत किया गया एवं भारत के राजपत्र में प्रकाशित पीएचडी उपाधि के लिए न्यूनतम मापदंड और प्रक्रिया से संबंधित जानकारी का भी अनुमोदन किया गया। कुलसचिव डॉ. आशीष तिवारी ने सत्र 23-24 के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव रखा। जिसमें लोक प्रशासन में 1 वर्षीय डिप्लोमा, बायोइंफोमाटिक्स, पत्रकारिता एवं जनसंचार में 1 वर्षीय डिप्लोमा ,जनजाति संस्कृति एवं विकास प्रबंधन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा ,सुगम संगीत में 1 वर्षीय डिप्लोमा, आपदा प्रबंधन में 1 वर्षीय डिप्लोमा, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन डाटा साइंस, डिप्लोमा इन एआई, डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग एंड ऑफिस ऑटोमेशन, डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी, डिप्लोमा इन इंडियन मैथमेटिक्स आदि विषयों की विश्वविद्यालय में नवीन सत्र में 1 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाएगा। सभी संकाय के सभी विषयों में 10 प्रतिशत सीट बढ़ाने का अनुमोदन भी किया गया। अंत में अकादमिक प्रभारी प्रो. विक्रम सिंह ने अकादमिक विभाग के नवाचारों के विषय में जानकारी दी। बैठक के अंत में कुलपति ने सदन को सम्बोधित करते हुए नवाचारों से संबंधित कई निर्देश दिए और सभी का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रो. नीलमणि दुबे, प्रो. तारामणि श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, प्रो. करुणेश झा, डॉ. विनोद शर्मा, प्रो. प्रवीण शर्मा, डॉ. सुनीता बाथरे, डॉ. आर के सोनी, डॉ. संगीता मसीह, डॉ. एम.के भटनागर, डॉ. कौशलेंद्र कुमार, डॉ. गीता सराफ, डॉ. मोहम्मद स्वालकिन खान, डॉ. जी एस सांड्या, डॉ. एच एल मरावी,डॉ. आदर्श तिवारी विद्यापरिषद के सदस्यों के रूप में उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तुलसी काॅलेज अनूपपुर का मामला: छात्रा ने सहा. प्राध्यापक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कोतवाली थाना पहुंच दर्ज कराई शिकायत ब्यौहारी वन परिक्षेत्र का मामला: बाघ का शिकार कर अंग निकालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी