17 मई को मृत मिला था बाघ, शरीर से मूंछ- दांत और नाखून थे गायब शहडोल। विनय शुक्ला। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के बीट बेड़रा के कक्ष क्रमांक आर-168 में बीते 17 मई को एक बाघ का पाया गया था। मृत बाघ के अंग मूंछ, दांत और नाखून नहीं पाये गए थे। जिसके चलते प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जाहिर की गई। वन विभाग अज्ञात शिकारियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रहा था। करीब दो हफ्ते बाद विभाग ने उक्त बाघ का शिकार करने वाले तीन आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। मिली जानकारी अनुसार, इन तीनों आरोपी में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक आरोपी अभी फरार बताया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दीवाशु सिंह बघेल पिता भूपेन्द्र सिंह बघेल, सुजीत बैगा पिता रामबहोर बैगा एवं चोखेलाल पनिका पिता सुग्रीव पनिका निवासी मडऊडोल फरार है। पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुर्म कबूलते हुए पूछताछ में बताया कि, उन्होंने 2 नग भरमार बन्दूक से बाघ का शिकार किया। बाघ के दांत, नाखून एंव मूंछ के बाल निकाले। आरोपी दीवांशु की निशानदेही में 1 नग बाघ का दांत व 1 भरमार बन्दूक मौके से बरामद कर लिया गया है। वहीं उसने बताया कि, 2 नग दांत और 1 भरमार बन्दूक व 4-5 मूंछ के बाल फरार आरोपी चोखेलाल पनिका के पास हैं। जिसे पकड़ने विभागीय टीम तेजी से जुटी हुई है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी की बात विभाग कह रहा है। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50 (8) अन्तर्गत आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विद्या परिषद की छठवीं बैठक: PSNS यूनिवर्सिटी में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय नई संसद के उद्घाटन का विपक्ष द्वारा बहिष्कार लोकतांत्रिक विरोध का एक रूप है।