आयोजनकर्ताओं ने कहा- पार्टी में आ रहे विकार को शुद्ध करने का है यह प्रयास। शहडोल। विनय शुक्ला।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत पूरे जिले भर के उपेक्षित भूले बिसरे भाजपा से सम्मान पाने के हकदार कार्यकर्ताओं का मंडलों में जाकर, बैठक लेकर उनकी मन की बातों को सुनकर, उन्हें सम्मानित करने का काम जारी है। इसी तारतम्य में गोहपारू मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक खन्नौधी में हुई। वरिष्ठ जन इस सम्मान से गदगद थे। उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की। जहां वरिष्ठ जनों की अच्छी उपस्थिति रही। बैठक में सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना परिचय दिया। तत्पश्चात कैलाश तिवारी ने बैठक आयोजन विषय पर अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं से कहा- विगत कुछ वर्षों से वरिष्ठ जनों का जो अपमान किया जा रहा है, उससे हम सब आहत हैं। ऐसे में मौन रहने का समय नहीं बल्कि अपनी बात प्रदेश एवं केंद्र नेतृत्व तक ले जाने का समय है। हम अपनी बात पार्टी लाइन से अलग नहीं कर रहे। बल्कि, पार्टी में रहकर पार्टी में आ रहे विकार को शुद्ध करने का प्रयास कर रहे हैं। निडर होकर हम सबको पार्टी के व्यापक हित में आगे आना पड़ेगा। अन्यथा आगामी चुनाव में खामियाजा पार्टी को भुगतना न पड़े। पूर्व जिला अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ता बंधुओं से कहा- कुछ बरसों से देखा जा रहा है कि, वर्षों से कार्यरत कार्यकर्ताओं का, जो अपने क्षेत्र के आधार स्तंभ हैं। उनको किसी भी प्रकार की कार्यक्रमों में न बुलाना, पार्टी कार्यक्रमों से दूर रखने जैसे कार्य किये जा रहे थे। ऐसे में आप लोगों ने जो लंबे समय से काम किया है। उसकी उपेक्षा हम लोगों से नहीं देखी गई और हमने तय किया है कि, पूरे जिले भर के मंडलों में जाकर कार्यकर्ताओं में वही पुराना जोश पार्टी के प्रति निष्ठा की अलख जगाना है। जिससे पार्टी पूर्व जैसी स्थिति में आ जाए और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान पूर्व जैसा हो जाए। वरिष्ठ जनों ने अपने मन की बात बैठक में रखी। बैठक उद्देश्य पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि, हम सब आपके साथ हैं। उपस्थित 30 वरिष्ठ जनों का फूल माला एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। बैठक में बृजमोहन पाण्डेय, अनिरुद्ध मिश्रा पूर्व जिला मंत्री, राजेश गुप्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष, कमलेश तिवारी, गजेंद्र चतुर्वेदी, बाला प्रसाद मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गौतम, अनंतकांत गौतम, सुनील कुमार गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी, जेसा नायक पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष, महेंद्र शर्मा, रामनारायण चौरसिया, सत्येंद्र गुप्ता, अमन गर्ग, राम सरोवर यादव, राजेश पटेल, सुभाष कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, द्वारिका प्रसाद शुक्ला, दीपक तिवारी, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आदिवासी महिला एवं समाज सेविका सुनैना की सजगता से रुका आदिवासियों का धर्मांतरण म.प्र.माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा में सैफियह हायर सेकेंडरी स्कूल रतनगढ़ का कक्षा 12 वी बोर्ड का परिणाम रहा सर्वश्रेष्ठ
You must be logged in to post a comment.