इंदौर पहले दिन 2150 लोगों ने लिया भिक्षा नहीं, शिक्षा देने का संकल्प,

इंदौर । मिसकॉल और गूगल फॉर्म से भी संकल्प ले रहे लोग इंदौर समाज से भिक्षावृत्ति का अभिशाप मिटाने और इंदौर को देश का पहला भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने के लिए लोगों ने संस्था प्रवेस की संकल्प यात्रा से जुड़कर भिक्षा नहीं, शिक्षा देने का संकल्प लेना शुरू कर दिया है। यात्रा के पहले दिन 2150 से ज्यादा लोगों ने चार अलग-अलग स्थानों पर भीख नहीं देने का दृढ संकल्प ले लिया है। संकल्प यात्रा और मिसकॉल व गूगल फॉर्म भरकर संकल्प लेने का सिलसिला भी सतत जारी है देश में लगातार 6 बार स्वच्छता मे नंबर वन आने वाला इंदौर शहर अब देश का पहला भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनने की ओर अग्रसर हो चला है। इसके लिए शहर में नो भिक्षा की ड्राइव चलाने वाली संस्था प्रवेस ने आज से नो भिक्षा संकल्प यात्रा का आगाज कर दिया है। पितृ पर्वत के पास त्रिमूर्ति धाम से शुरू हुई इस यात्रा की शुरूआत दिगम्बर जैन मुनि आदित्यसागर, जैन मुनि अप्रमित सागर और जैन मुनि सहज सागर का आशीर्वाद लेकर संस्था प्रवेस की अध्यक्ष रुपाली जैन ने यहां मौजूद जैन समाज के जैन समाज के लगभग 1200 लोगों ने एक साथ भिक्षा नहीं शिक्षा देने का संकल्प दिलाकर की। इसके बाद यात्रा अरबिंदो नर्सिंग व मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉ विनोद भंडारी की मौजूदगी में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले 650 छात्रों ने एक साथ नो भिक्षा का संकल्प लिया। मालवा मिल चौराहे पर संकल्प दिलाते हुए टीम के साथ गांधी हॉल पहुँचे जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर गौरव सम्मान के जल संचय कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 400 लोगों को नो भिक्षा का संकल्प दिलाया संस्था प्रवेस की अध्यक्ष रुपाली जैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग एनयूएलएम के जियो टैगिंग सर्वे के मुताबिक इंदौर में करीब 3500 भिखारी हैं। यह संख्या त्यौहारों और विशेष मौकों पर और भी बढ़ जाती है। केंद्र सरकार के भिक्षावृत्ति मुक्त पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पिछले 15 माह में 900 से ज्यादा भिखारियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। लेकिन शहर को पूरी तरह भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के लिए भिखारियों का रेस्क्यू करने के लोगों को भीख नहीं देने के लिए प्रेरित करना भी जरूरी है। शहर के लोगों में यही जागरुकता लाने के लिए भिक्षुक मुक्त प्रोजेक्ट की संचालक और संस्था प्रवेस की अध्यक्ष रुपाली जैन ने 25 से 30 मई तक नो भिक्षा संकल्प यात्रा शुरू कर दी है। संकल्प यात्रा के दौरान शहर के जनप्रतिनिधियों, कारोबारियों, उद्योगपतियों, समाजसेविओं, पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, रहवासी संघों के साथ सभी तरह के लोगों के बीच जाकर उन्हें भिक्षा नहीं शिक्षा देने का संकल्प दिलाया जा रहा है। नो भिक्षा का यह संकल्प दिलाने के लिए इसी बीच ऑनलाइन ड्राइव भी चलाई जा रही है। इसके तहत लोग गूगल फार्म भरकर भीख नहीं देने का संकल्प ले रहे हैं। साथ ही 9811321050 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी NO भिक्षा का यह संकल्प लिया जा रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading