शहडोल। विनय शुक्ला। पंडित शंभूनाथ शुक्ला यूनिवर्सिटी में हिंदी विभाग से पीएचडी उपाधि के लिए शोध कर रही अनुराधा शुक्ला को गुरु एक्सीलेंस अवार्ड 2023 के लिए चयनित किया गया है। जानकारी के अनुसार, अनुराधा को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक एवं साहित्यिक सेवाओं के लिए गुरु फाउंडेशन रोहतक ने आगामी 3 से 4 जून को काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिक्षक एवं साहित्यकार-सम्मेलन में सम्मानित करने का निर्णय लिया। वह अपना शोधकार्य यूनिवर्सिटी में पदस्थ प्रो. नीलमणि दुबे (विभागाध्यक्ष -हिंदी एवं संकायाध्यक्ष-भाषा) के निर्देशन में कर रही हैं। अनुराधा की इस उपलब्धि पर उनके ईष्ट मित्रों व परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी परिवार, हिंदी विभाग और अध्ययनरत विद्यार्थियों ने भी अनुराधा को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पहुंची शहडोल, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ली बैठक ब्यौहारी न्यायालय का फैसला: 6 साल बाद आरोपी को 7 साल कैद की सजा, कार्यवाहक शाखा डाकपाल रहते आरोपी ने शासकीय राशि का किया था गबन