इन्दौर (प्रकाश महावर कोली) शनिवार को हुई तेज बारिश‌ ने बिजली विभाग के रखरखाव व त्वरित सुधार के दावों की पोल ही नहीं खोली बल्कि बिजली उपभोक्ताओं को लूटने की पोल भी खोल कर रख दी। रविवार को अन्नपूर्णा रोड़, महावर नगर सहित दर्जनों कालोनियों में देर रात से रात से बिजली तो बंद है, लेकिन सेंकड़ों घरों के मीटर हरि और लाल लाइट से जगमगाते रहे।
उल्लेखनीय है कि बारिश के दिनों में तेज आंधी के कारण घरों की लाइट गुल हो जाती है, और लोगों को घरों में अंधेरे में ही भीषण गर्मी में दिन काटना पड़ता है। शनिवार को तेज बारिश
भंवरकुआं क्षेत्र में तो सुबह लगभग 4 घंटे बिजली गुल थी। रविवार शाम मौसम बिगड़ने पर एक बार फिर कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। लोग बिजली कंपनी के टेलीफोन घनघनाते रहे लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। बिजली कंपनी ने खुद स्वीकारा है कि 35 फीडरों की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। फिलहाल तो वर्षाकाल शुरू ही नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है, कि जब अभी ऐसी स्थिति है तो वर्षाकाल में स्थिति बद से बदतर होने की सम्भावना बलवती होती नजर आ रही है।


गौरतलब है कि शनिवार शाम से देर रात तक शहरभर में वर्षा होती रही। इस दौरान करीब तीन दर्जन जगह पेड़ गिरे। देर शाम बिगड़े मौसम ने बिजली कंपनी के त्वरित सुधार और रखरखाव के सभी दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। लेकिन घरों के मीटर चलते रहे।
महू नाका, धार रोड, चंदन नगर, पश्चिमी रिंग रोड, ग्रीन पार्क, नूरानी नगर, गीता भवन, गंगा नगर, बांक, सुदामा नगर, स्कीम 71, गुमास्ता नगर, फूटी कोठी, द्वारकापुरी, कैट रोड, अन्नपूर्णा रोड़, महावर नगर सहित कई इलाकों में शनिवार शाम गुल हुई, जो रात्रि 10 बजे आई, उसके बाद 1 बजे से अन्नपूर्णा क्षेत्र की लाइट पूरी तरह से बंद थी, जो सुबह 10 बजे तक बंद रही। रविवार से लेकर सोमव सुबह भी बिजली की लुकाछुपी जारी रही।रविवार शाम मौसम बदलते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो गई। कई इलाकों में तो घंटों बिजली गुल रही। रहवासियों ने शिकायत दर्ज कराने के लिए 1912 पर काल किए लेकिन यह सेवा ठप थी। बिजली कंपनी का दावा है कि निदेशक और मुख्य अभियंता व्यवस्थाएं सुचारु होने तक प्रति घंटे फीडबैक ले रहे थे, लेकिन इसका कोई असर बिजली बहाली पर नजर नहीं आया। शहर के अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा के अनुसार शहर में 35 फीडरों की व्यवस्थाएं प्रभावित हुई थीं। कुछ फीडर सुरक्षात्मक कारणों से रविवार को फिर घंटों गुल हुई बिजली
पश्चिम क्षेत्र के सुदामा नगर, महावर नगर, नीलकंठ कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र आदि में बिजली आती-जाती रही। पूर्व क्षेत्र की कई कालोनियों में भी बिजली घंटों गुल रही। इसकी लगभग दो हजार से ज्यादा शिकायतें पहुंचीं : बिजली व्यवस्था किस तरह चरमराई थी, यह इसी से समझा जा सकता है कि इस रात दो हजार से ज्यादा शिकायतें बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचीं। कई लोगों ने शिकायत की कि बिजली कंपनी के दफ्तर का फोन ही नहीं लग रहा था। कुछ इलाकों में रविवार तड़के 4 बजे तक बिजली बहाल हो सकी।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading