• प्रत्याशी एजेन्टों की अनुपस्थिति में ही घोषित कर दिया गया बागपत नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 16 का चुनाव परिणाम, भाजपा जिलाध्यक्ष और भाजपा जिला प्रभारी के संज्ञान में लाया गया मामला
  • वार्ड नम्बर 16 के भाजपा प्रत्याशी विकास, कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू जख्मी, निर्दलीय प्रत्याशी विरेन्द्र ने जिलाधिकारी बागपत को पत्र लिख मतगणना को प्रत्याशी एजेन्टों की उपस्थिति में कराये जाने की मांग की

बागपत, उत्तर प्रदेश।
बागपत नगर पालिका परिषद में चुनाव मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगे है। बागपत नगर पालिका परिषद के वार्ड नम्बर 16 के भाजपा प्रत्याशी विकास, कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू जख्मी, निर्दलीय प्रत्याशी विरेन्द्र ने रिर्टनिंग ऑफिसर – जिलाधिकारी बागपत को पत्र लिख कर अवगत कराया है कि उनके यहां पर 11 मई 2023 को नगर पालिका परिषद के चुनाव हुए थे, जिसमें वह वार्ड नम्बर 16 से सभासद प्रत्याशी थे। 13 मई 2023 को वह मतगणना स्थल पर पहुॅंचे और मतगणना में प्रतिभाग करने और मतपेटी खुलने का इंतजार करने लगे। इसी बीच वार्ड नम्बर-16 सभासद के एक प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी बागपत को पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया कि मतपेटी खुलने से पूर्व चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रत्याशियों अथवा उनके ऐजेन्टो की उपस्थिति तथा उन प्रत्याशियों अथवा उनके ऐजेन्टो के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है, लेकिन मतगणना प्रक्रिया के दौरान उनको मतगणना में प्रतिभाग तक ही नही करने दिया गया और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी। प्रत्याशियों द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में भाजपा बागपत के जिला प्रभारी डा अशोक कुमार व बागपत के भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह के भी हस्ताक्षर मौजूद है। पत्र में भाजपा प्रत्याशी विकास, कांग्रेस प्रत्याशी पप्पू जख्मी, निर्दलीय प्रत्याशी विरेन्द की उपस्थिति में वार्ड नम्बर 16 की मतगणना कराने की मांग की गयी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading