शहडोल। विनय शुक्ला। भारतीय जनता पार्टी के लिए जिन्होंने अपने त्याग, तपस्या और बलिदान एवं जन आंदोलन, जेल भरो आंदोलन के बल पर पार्टी का जनाधार बढ़ाया। उन भूले बिसरे भाजपा कार्यकर्ताओं को फिर से जागृत करने के लिए एक जिला स्तरीय ‘मेल मिलाप अभियान’ जिले के प्रत्येक मंडल स्तर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी एवं अनुपम अनुराग अवस्थी (पूर्व जिला अध्यक्ष) इस कार्यक्रम के आयोजन कर्ता हैं। उन्होंने ने बताया है कि, विगत तीन-चार वर्षों से जिले के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने भुला दिया है। ऐसे कार्यकर्ताओं के मन में अच्छे भाव नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम को लेकर अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा। बताया गया है कि, उक्त अभियान के तहत पार्टी के भूले बिसरे कार्यकर्ताओं को गले लगा कर मान-सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो कार्यकर्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे, उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ जनों ने कहा है कि, वर्तमान में पार्टी के अनुकूल परिस्थितियां बनाने के लिए उनका यह प्रयास है। ताकि, कोई भी पार्टी का कार्यकर्ता निष्क्रिय न रह सके। विधानसभा चुनाव हो अथवा लोकसभा, एक-एक वोट का बेहद महत्व है। देश में जिस तरह का वातावरण है। उसमें सभी पार्टी जनों को एकजुट होना समय की मांग है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए” मेल मिलाप अभियान” चलाया जाएगा। प्रत्येक मंडल के लिए तिथियां निर्धारित कर बैठकें की जाएंगी। सभी पार्टी जनों से अनुरोध है कि, मेल मिलाप अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शहडोल में स्वास्थ्य विभाग की बेरूखी: 13 वर्षीय बच्ची का शव बाईक पर रख 60 किमी. गृह ग्राम पहुंचने निकल पड़ा बेबस पिता। जय हो 181 की/सीएम हेल्पलाइन और उसका पुण्य प्रताप.