शहडोल। विनय शुक्ला। आधे रास्ते उपलब्ध हुआ शव वाहन, कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल का मामला। शहडोल। जिले में एक बार विभाग से जुड़ी लापरवाही सामने आई है। सिस्टम को मुंह चिढ़ाती प्रकाशित तस्वीर संभागीय मुख्यालय की है। जहां एक पिता को उसकी बेटी की मौत के बाद शव वाहन नसीब न हुआ। मजबूरन उसे बाईक पर शव रखकर लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव के लिए सफर पर निकलना पड़ा। यह कोई पहली घटना नहीं है। बल्कि, मानवता और स्वास्थ्य व्यवस्था की बेरूखी भरी ऐसी तस्वीर पहले भी यहां देखने मिल चुकी हैं। बता दें कि, जिले के बुढ़ार जनपद के ग्राम कोटा निवासी लक्ष्मण सिंह गोंड ने अपने 13 साल की बच्ची माधुरी को कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया था। उसे सिकल सेल की बीमारी थी। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता व परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से अपने गृह ग्राम शव ले जाने शव वाहन की मांग की। जिस पर जवाब मिला कि, 15 KM से ज्यादा दूरी के लिए नहीं मिलेगा, आपको खुद करना पड़ेगा। शहडोल । बच्ची की मौत हो गई मगर, एंबुलेंस नहीं मिली यह हाल है शिवराज सरकार का स्वास्थ्य ऐसे में गरीब पिता निजी शव वाहन करने में सक्षम नहीं होने के कारण खुद बेटी का शव लेकर बाईक में रख निकल पड़ा। वह कुछ दूर चला ही था कि, इस बीच मामले की जानकारी कलेक्टर तक पहुंची। जिसके बाद जिला अस्पताल से करीब आधा किलोमीटर दूर अम्बेडकर चौक के समीप मजबूर पिता को शव वाहन उपलब्ध कराया गया। भले ही कलेक्टर की जानकारी बाद शव वाहन उक्त बेबस और लचार, गरीब पिता को मिल गया हो। लेकिन, इस पूरे घटना क्रम ने कहीं न कहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के लिए एक बहुत बड़ा सवालिया निशान पीछे छोड़ दिया है। जिस पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न होने के साथ ही सुधार की आवश्यकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आईसीएसई बोर्ड में अर्जुन नैन को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर किया गया सम्मानित शहडोल में भूले बिसरे भाजपाइयों से होगा “मेल मिलाप”, वरिष्ठ भाजपा जन करेंगे सम्मानित
You must be logged in to post a comment.