मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति ऊँचाडीह एवं गूंज संस्था नई दिल्ली के सहयोग से आज जवा विकासखंड अंतर्गत बेलगवा गांव में स्थिति तालाब में जल संरक्षण के तहत तालाब की खुदाई करवाया गया, क्योंकि पानी हर जीवित प्राणी के लिए बहुत जरूरी है जल के बिना जीवन संभव नहीं है और ऐसे में अगर पानी की कमी हो जाए तो धरती में जीवन का संकट पैदा हो सकता है आज भी बहुत से स्थानों पर लोग पानी की कमी की वजह से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं यदि हम पानी के महत्व को समझेगे और उसके संरक्षण में जितना हो सके योगदान दें।

गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए, गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है इन सब परिस्थितियों पर विचार कर नवांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सदस्य देवेंद्र मिश्रा, परामर्शदाता सुधा पांडे, प्रवीण मिश्रा, 65 गरीब असहाय, विकलांग परिवार को शामिल कर तालाब का गहरीकरण कर ढलान की तरफ नाली बनवाया गया ताकि वर्षा का पानी व अन्य तरीके से पानी उस गड्ढे में संचित हो सके। ताकि विचरण कर रहे पशु पक्षी,जीव जंतु आराम से पानी पी सके।
इसके बाद 65 गरीब असहाय परिवार को नवांकुर संस्था मंगल युवा कल्याण समिति अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह के द्वारा प्रोत्साहित किया गया ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading