आप कार्यालय जवा में बैठककर संगठन के बारे मे की गई चर्चा। संगठन को मजबूती देना मेरी पहली प्राथमिकता- दिलीप सिंह। आज आम आदमी पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह के नेतृत्व में आप कार्यालय जवा में सर्किल इंचार्ज की बैठक की गई, जहा बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं महिला शहर अध्यक्ष श्रीमती सरिता पांडेय ने सभी पदाधिकारियो को जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को गांव गांव में कार्यकर्ताओं के साथ सर्किल इंचार्ज की नियुक्ति करना है जिनके द्वारा बूथ लेबल पर कार्य करना है वह पूर्णानंद तिवारी ने भी उपस्थति लोगो को जागरूक करते हुए जानकारी दी। जवा ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मेरे द्वारा लगातार गांव गांव में जाकर लोगो को जोड़ा जा रहा है। जहा पर लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।आज की बैठक करने का उद्देश्य था कि हम दिल्ली के तर्ज पर बूथ लेबल पर कार्य करते हुए लोगो जागरूक करे।उस दौरान आप महिला अध्यक्ष शहर व प्रभारी सरिता पांडेय,लोकसभा सचिव पूर्णानंद तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष दिलीप सिंह, राजकुमार सिंह, शिवकुमार दीपांकर, श्यामू गुप्ता ,हेमराज सिंह, बीरेंद्र यादव, लल्लू राम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टी आई विहीन है जवा थाना, उपनिरीक्षक के सहारे चल रहा जवा थाना। मंगल युवा कल्याण समिति के द्वारा जल संरक्षण के तहत तालाब की गई खुदाई।