गुरुवार शाम को फ्रीगंज में स्थित एक कोचिंग क्लासेस से छात्र की साइकिल चोरी हो गई,उक्त घटना सीसीटीवी में कैद हुई है,जिस पर थाना माधव नगर में शिकायती आवेदन भी दिया है,, अब सवाल यह उठता है किशहर का मुख्य बाजार क्षेत्र जहां सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है,साथ ही पूरे शहर के थानों को कंट्रोल करने के लिए यहीं पर पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित है,,बावजूद फ्रीगंज क्षेत्र लगातार चोरी के साथ ही हत्या के मामलों में भी सुर्खियों में बना हुआ है कुछ दिन पहले मक्सी रोड स्थित गणेशपुरा से देर रात घर के बाहर खड़ी दो बाइक चोरी होने के फुटेज सामने आए थे,,यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि फ्रीगंज क्षेत्र में ही बंटी-बबली स्टाइल में युवक-युवती बाइक से आते हैं और पार्किंग में खड़ी अन्य बाइक से बैटरी चुरा कर ले जाते हैं,,यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी,,फिर सरे बाजार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी कि उधर एक वृद्ध महिला से फ्रीगंज क्षेत्र में ही हार फूल वालीगली के समीप बाइक पर सवार दो युवक आए और वृद्ध महिला से बोले कि आपकी कुंडली में दोष है और बातों ही बातों में लाखों के जेवरात और नगदी लेकर चंपत हो गए,, मामले में महिला ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई,, इसी बीच गुरुवार शाम कोचिंग के बाहर से छात्र की साईकिल चोरी हो गई,जिस पर थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है,यह घटना के भी फुटेज सामने आए हैं,कुल मिलाकर फ्रीगंज क्षेत्र फिलहाल चोर-उचक्के,अपराधिक तत्व के निशाने पर है शहर का मुख्य बाजार होने से यहां पर पुलिस की मुस्तैदी नजर आनी चाहिए,,फिलहाल तो बदमाश मुस्तैद नजर आ रहे हैं,, 🔸 बड़ी बात तो यह है कि इसप्रकार के घटनाक्रम शहर में तब हो गए जब पुलिस पेट्रोलिंग और बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग आदि की बातें कर रही है,,ऐसे में सवाल यह उठता है कि रात में वाहन चोर मोहल्ले में दाखिल होते हैं लोगों के घरों के दरवाजे बाहर से लगाते हैं वाहन चुराकर ले जाते हैं दिन में सरेआम वृद्ध महिला के जेवरात और नकदी लेकर चंपत हो जाते हैं,,बदमाश वाहन पर सवार होकर बंदूक लेकर सरे आम बाजार में आते हैं,हत्या करते हैं और यह भी फरार हो जाते हैं,,उधर पुलिस वाहन चेकिंग आदि शाम से देर रात तक अलग-अलग क्षेत्रों में करने के फुटेज जारी करती है,परंतु यह सब सरेआम दिनदहाड़े हो रहा है,,तो क्या दिन में भी तत्कालीन एसपी अनुराग के समय शहर भर के थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर सुबह से रात तक बेरीगेटिंग कर वाहन चेकिंग कर अपराधों पर अंकुश लगाना होगा,यह सब पुलिस के लिए विचारणीय है कि किस प्रकार से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में भय कायम हो,,खेर आज दोपहर बढ़ती घटनाक्रम को देखते हुऐ उज्जैन रेंज के आईजी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम पर तमाम अधीनस्थ अधिकारियों की एक बैठक ली,,जिसमें विभिन्न मुद्दों पर बात हुई एवं टास्क भी दिया गया,, Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी इंदौर ( महु ) की कार्यवाही भाजपा सरकार को श्री बेलेश्वर महादेव से नही बल्कि भगवान श्री झूलेलाल नाम पर है आपत्ति