कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान इलैया राजा टी जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार आज दिनांक 05/05/2023 को जिला उड़नदस्ता प्रभारी श्री अनिल माथुर व नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री राजीव मुद्गल के मार्गदर्शन में आबकारी स्टाफ महू अ व महू ब की टीमो के द्वारा महू में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । आज महू के ग्राम मानपुर, खेड़ी सीहोद, गवली पलासिया,पत्थरनाला गुर्जर खेड़ा व अन्य स्थानों पर पर दबिश दी गयी।आज की कार्यवाही में कुल 10 छापों में 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व 34(f) के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें 04 आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया।आज की कार्यवाही में 50 लिटर हाथ भट्टी मदिरा,2.7 बल्क लिटर spirit, 06 बल्क लिटर माल्ट व 550 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया |मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 105000/- रुपए है। आज की कार्यवाही आबकारी उपनिरिक्षक* मनीष राठौर व सुनील मालवीय ने की। एवं आबकारी आरक्षक सावन सिसोदिया, ओम प्रकाश राठौर, हुकुम सिंह व मोहित रैकवार का सराहनीय योगदान रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नेशनल अस्पताल रीवा में सिनर्जी कैंसर यूनिट का पूर्व मंत्री व रीवा विधायक के द्वारा किया गया शुभारंभ। फ्रीगंज क्षेत्र में लगातार हो रहे छोटे-बड़े अपराध,अब कोचिंग से छात्र की साईकिल हुई चोरी।
You must be logged in to post a comment.