रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। लगातार शिकायतों के बावजूद विश्वविद्यालय द्वारा नही की जा रही कार्यवाही। पिछले वर्ष भी खुले आम नकल कराने का मामला आया था सामने, नही हुई कार्यवाही। जांच कर सभी कालेजों के सेंटरों को अन्यंत्र जगह किया जाय सेंटर। लोगो द्वारा शारदा देवी डिग्री कालेज की मान्यता रद्द करने की जा रही मांग। त्योंथर/ खबर रीवा जिले त्योंथर तहसील में संचालित प्राइवेट कालेज शारदा देवी डिग्री कालेज चिल्ला की है जहा पर पिछले वर्ष भी जमकर नकल हुई थी लेकिन रीवा उपसंचालक और विश्वविद्यालय के अधिकारियों के रहमो करम से न कोई जांच हुई न ही कार्यवाही की गई। जिसमें कालेज के संचालक व अन्य कालेज के व्यवस्थापकों के द्वारा प्रति छात्र-छत्राओ से 1 पेपर का 100 से 150 रुपये लिए थे इस तरह से 10 पेपर के लगभग 1500 रुपये की राशि लेकर उत्तर पुष्टिका के माध्यम और बोलकर नकल करायी जा रही थी इसी तरह से इस बार भी खुले आम प्रोफेसरो के द्वारा बोलकर नकल करायी जा रही है जरूरत पड़ने पर दो से 3 बच्चो के पास पेपर में उत्तर लिखकर दिया जाता है ।यदि विश्वविद्यालय के द्वारा लगातार 3 घंटे बैठकर निरीक्षण किया जाय तो मामला सामने आ सकता है या तो प्रत्येक परीक्षा हाल मे सीसीटीवी कैमरे लगा दिया जाय तो हक़ीकत सामने आ सकती है। लेकिन कालेज के अध्यक्ष के दबंगई के आगे शासन प्रशासन नत मस्तक है विभाग को पूरी जानकारी होने के बाद भी सेंटर को निरस्त नही किया जा रहा है।लेकिन इस बार नकल के मामले में कार्यवाही नही होती तो कलेक्टर रीवा सहित संबंधित विभाग से शिकायत की जाएगी। यदि नकल की शिकायत सही पाई जाती है तो ऐसे कालेज की मान्यता रद्द कर दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। जो बच्चो के भविष्य के साथ खेलवाड़ कर रहे है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधिवक्ता संघ जवा के क्रमिक धरने पर जवा जनपद अध्यक्षया और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष ने पहुचकर दिया समर्थन। 🌶️🌶️सत्यनारायण सत्तन की खरी – खरी
You must be logged in to post a comment.