डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामर्थ्य का किया प्रदर्शन. कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने भी दिव्यांग से लड़ाया पंजा. इंदौर में आज दिव्यांगजनों के लिये अनूठी पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डेढ़ सौ से अधिक दिव्यांगों ने अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन किया और साबित किया कि हम किसी से कम नहीं है। हम मैं भी वे प्रतिभा है, जो एक सामान्यजन में होती है। अवसर मिले तो हम अपनी प्रतिभा को दिखा भी सकतें है। सम्पन्न पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांग अर्पित से पंजा लड़ाया और दोस्ताना प्रतिस्पर्धा की। दिव्यांग अर्पित का हौसला बढ़ाते हुये उन्होंने खेल भावना का परिचय दिया एवं हार स्वीकार की।कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस अनूठी स्पर्धा का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। यह प्रतियोगिता राज्य शासन के सामाजिक न्याय विभाग एवं पंजा-कुश्ती संघ इंदौर गांधी हॉल में आयोजित की गई थी। स्पर्धा में विभिन्न निशक्त विद्यालयों के 150 से भी अधिक दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मूकबधिर, अंधत्व, श्रवणबाधित निशक्त बच्चों ने गजब की स्फूर्ति और आनंद का इजहार किया।सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचिता तिर्की बेक, मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के अध्यक्ष शमीर व्यास तथा मनोहर शेखावत भी उपस्थित थे। स्पर्धा का रोचक एंव प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कराले एवं शैलेन्द्र व्यास उज्जैन ने किया। अंत में शैलेन्द्र सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दिनदहाड़े युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या सोशलिस्ट पार्टी ने मजदूरों के बीच मनाया मई दिवस