विनय शुक्ला । शहडोल। सतना कारोबारी के यहां से जुड़े बताए जा रहे तार… शहडोल। बुढ़ार में बुधवार की सुबह इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। यह छापा माइनिंग के कारोबारी केशर सिंह छाबड़ा के घर पर पड़ा है। जबलपुर, इंदौर और भोपाल की टीम ने सतना, कटनी और बुढार में एक साथ छापा मारा है। बताया जा रहा है कि, मुख्य कार्रवाई सतना के कारोबारी मोती गोयल के यहां की जा रही है। बुढ़ार निवासी छाबड़ा सतना के गोयल के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सुबह लगभग 4 गाड़ियों से इनकम टैक्स की टीम ने बुढ़ार पहुंचकर छाबड़ा के घर सहित अन्य ठिकाने पर दबिश दी। बता दें कि, छाबड़ा के अलावा उनके कर्मचारियों के घर भी टीम पहुंची और उनके दस्तावेज भी खंगाले। समाचार लिखे जाने तक इनकम टैक्स की कार्यवाही जारी रही। मामले में कितने का गोलमाल किया गया है, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। सुबह जब बुढ़ार अमरकंटक रोड स्थित उनके निवास पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा तब सरदार केशर सिंह छाबड़ा सतना में थे। यहां का घर और दफ्तर कर्मचारियों के भरोसे ही होना बताया जा रहा है। पिछले कुछ समय से वह परिवार समेत सतना में सेमरिया चौक, रीवा रोड पर घर लेकर रह रहे हैं। बताया गया है कि, किसी काम से वो 10 दिन पहले वह बुढ़ार आए हुए थे। छाबड़ा का मुख्य काम इन दिनों माइनिंग और ट्रांसपोर्टिंग का है। सतना के कारोबारी मोती गोयल के साथ उनकी कई कामों में हिस्सेदारी है। इस कारण दोनों के यहां एक साथ छापामार कार्रवाई की गई है। इसके अलावा छाबड़ा बिल्डकॉम, तरंग में क्रेशर और डामर प्लांट का काम बताया जा रहा है। इसके अलावा रियल स्टेट का भी काम केशर सिंह छाबड़ा कर रहे हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कौन हैं ये ईश्वरप्पा, जिनका ऑनलाइन तीर्थाटन करने पहुंचे खुद मोदी!! नशे के खिलाफ आबकारी वृत बम्बई बाजार इन्दौर की बड़ी कार्यवाही
You must be logged in to post a comment.