शहडोल। विनय शुक्ला।

शहडोलजिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आज मंगलवार की दोपहर अचानक से आगजनी की वारदात हुई। मिली जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में यह आगजनी की घटना घटित हुई है। बताया गया है कि, हॉस्पिटल के जनरेटर रूम में सबसे पहले आग की चिंगारी भड़की। जो काफी ज्यादा भयावह रुप लेते हुए अन्य जगहों तक पहुंच गई।

शहडोल से उमरिया मार्ग रहा घंटों अवरुद्ध, दोनों ओर वाहनों की लगी रही लंबी कतार,,,

अचानक लगी आग को बढ़ते हुए देख अस्पताल परिसर और आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस घटना की जानकारी पुलिस और दमकल को दी गई। जिसके पश्चात तत्काल ही दोनों विभागों के बल मौके पर पहुंचे। दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद किसी कदर आग पर काबू पाया और एक बड़ी घटना होते-होते टल गई।

इस सारे घटनाक्रम के दौरान आग बुझाने के प्रयास तो किए ही जा रहे थे, साथ ही साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा को लेकर भी पूरे ऐतिहात और इंतजाम किए जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर इस घटना के मद्देनजर मुख्यालय से पाली, नौरोजाबाद व उमरिया जाने वाले मार्ग को पूरे तरीके से बंद करा दिया गया था। कुछ ही घंटे में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं एडीजीपी डीसी सागर भी वहां तत्काल पहुंचे। दोनों के साथ कोतवाली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार व सोहागपुर थाना प्रभारी अनिल पटेल और उनकी टीम मौजूद रहे। उक्त पूरे घटनाक्रम में एक बात अच्छी रही कि, किसी प्रकार की कोई जनहानि न हुई। बताया गया है कि, जिस जनरेटर रूम में आग लगी थी, वहां रखे उपकरणों को मिलाकर कर करीब लाखों रुपए का नुकसान अस्पताल प्रबंधन को हुआ है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading