देश बचाने के लिए कांग्रेस की वापसी अपरिहार्य: राजमणि पटेल रीवा/ सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के मण्डलम क्योंटी अन्तर्गत ग्राम शाहपुर में 21 अप्रैल 2023 को आयोजित जय भारत सत्याग्रह को राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की कथित डबल इंजन की सरकार देश को पूजीपतियों का गुलाम बनाना चाहती है तथा बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाये देश के धर्मनिरपेक्ष संविधान को बदलने का कुण्ठित प्रयास कर रही है। श्री पटेल ने कहा कि सच बोलने के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी से क्या बर्ताव हुआ यह बताने की जरूरत नहीं है आप सब जानते हैं समय की आवश्यकता है कि हम सब मतभेद और मनभेद को भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करें, तभी हम जय भारत सत्याग्रह को सार्थक कर सकते हैं। जय भारत सत्याग्रह के प्रभारी सिरमौर विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रमेश पटेल ने कहा कि पिछले नौ सालों से केन्द्र एवं अठारह वर्ष प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सिरमौर के विधायक भी इसी पार्टी के हैं पर सिरमौर क्षेत्र मेें विकास क्यों नहीं हुुआ क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं से एवं अपने हक और अधिकार से वंचित क्यो हैं, मंहगाई और बेरोजगारी चरम पर है जितने वादे चुनाव के समय में किये गये थे वे एक भी पूरा नहीं किया है। रमेश पटेल ने कहा कि क्षेत्र के लोग यदि कांग्रेस को मजबूत करेंगें तो सिरमौर क्षेत्र को सिरमौर बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगेें। जय भारत सत्याग्रह में सिरमौर युवक कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस नेता राजेश पाण्डेय राजू, रामनरेश दयाल,मानव संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनों से आगामी चुनाव मे कांग्रेस को जितानें की अपील की। कार्यक्रम में ज्ञानेन्द्र शुक्ला, रामसखा यादव, वेेदमणि, मिश्रा, रामसुुफल मिश्रा शंखधर शुक्ला, सुखचैन तिवारी, पुनीत तिवारी, शैलेन्द्र सिंह चैहान, रघुवेन्द्र मिश्रा, गुड्डू मिश्रा,प्रमोद मिश्रा, शुभम पंडित, विनीत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन RTO विभाग रीवा के निष्क्रियता के चलते बस संचालक सवारियों के साथ कर रहे लूट। आयुक्त द्वारा भवन अनुज्ञा शाखा की समीक्षा बैठक , अति खतरनाक भवनो की सर्वे कर सूची 7 दिन में तैयार करने के निर्देश।