कुशमेन्द्र सिंह। रीवा।

10 किलोमीटर का लेते है 25 रुपये।

मनमानी पैसा नही देने पर बस कंडक्टर द्वारा बस से उतारने की दी देते धमकी।

किसी बस में नही चिस्पा है किराया सूची।

राधा बल्लभ ट्रेवल्स बस में सवारियों के साथ की जाती लूट, मनमानी बसूला जाता है पैसा।

सवाल यही की आखिर कब सवारियों को मिलेगी बस मालिको के लूट से मुक्ति। रीवा/ RTO विभाग रीवा के निष्क्रियता के चलते रीवा जिले के साथ साथ रीवा से जवा,डभौरा,पटहट, रामबाग, चाकघाट अतरैला,त्योंथर सहित अन्य जगहों में यात्रा कर रहे सवारियों से लगातार बस कंडक्टरों के द्वारा मनमानी किराया बसूला जाता है जिसकी जानकारी RTO अधिकारी मनीष त्रिपाठी को भी है लेकिन उनके द्वारा किसी बस की कभी न चेकिंग लगाकर चेकिंग की जाती है कि बस की क्या कंडीशन है कितनी सवारी भरी है कितना किराया लिया जा रहा है।

इतना ही नही रीवा जिले से संचालित बसों में किराया सूची तक चस्पा नही है जिस बजह से बस कंडक्टर मनमानी तरीके से सवारियों को लूट का शिकार बनाते रहते है यदि किराया सूची चस्पा कर दिया जाय तो मनमानी बसूली बंद हो सकती है लेकिन ऐसा नही किया जा रहा है।
आपको बता दे कि यदि गलती से सवारी, कंडक्टर के द्वारा मांगे गए रुपये नही दिया तो उसे रास्ते मे ही उतारने की धमकी दी जाती है। जिसे आज राधाबल्लभ बस में कंडक्टर दादू शुक्ल के द्वारा महिला के साथ किया जा रहा था।
राधा बल्लभ ट्रेवल्स बस के बस कंडक्टर दादू शुक्ल ने जवा से रीवा लिख कर 120 रुपये का टिकट भी दिया है इस संबंध में उनका कहना है कि RTO रीवा के निर्देश में किराया लिया जाता है जिसको जो करना हो कर लो, हमारा मालिक दबंग है कुछ नही होगा।
बताया जाता है शासन के अनुसार प्रति किलोमीटर 1.25 पैसे की दर से किराया निर्धारित किया गया है उसके मुताबिक जवा से रीवा 68 किलोमीटर होता है जिसका 85 रुपये होना चाहिए लेकिन बस कंडक्टर जबरजस्ती सवारियों से 120 रुपये बसूलते है यदि किसी ने 85 रुपये देने की कोशिश की तो उसे रास्ते मे उतार दिया जाता है इसी तरह से जवा से अतरैला लगभग 8 किलोमीटर है लेकिन किराया 25 रुपये, जवा से डभौरा 30 किलोमीटर के आसपास है लेकिन किराया 60 रुपये, जवा से इटौरी 8 किलोमीटर लेकिन किराया 25 रुपये बसूला जाता है जिसकी कई बार मीडिया के माध्यम से खबर को प्रकाशित किया गया लेकिन संबंधित अधिकारियों एवं RTO अधिकारी रीवा के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है तो गरीब सवारी अपनी फरियाद सुनाए तो सुनाए किसे?

जिसके लिए नवागत कलेक्टर महोदया का ध्यान आकृष्ट कराना जा रहा है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading