न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जवा के सर्वाधिक छात्र – छात्राओं को किया गया सम्मानित। जवा/अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित भारतीय  संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेण्डरी स्कूल जवा के सभागार में 5वीं से 12वीं प्रणीण्य सूची में आए सभी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह गायत्री शक्तिपीठ द्वारा रखा गया।

ज्ञात हो कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे भारत में आयोजित किया जाता है जवा विकास खंड से 1200 छात्र-छात्राओं ने इस सत्र में परीक्षा में भाग लिए,जिसमें ब्लॉक स्तर मेरिट लिस्ट में 5वीं कक्षा में प्रथम शुभम पाण्डेय, द्वितीय शैलजा मौर्य, तृतीय अंशिका तिवारी, 6वीं कक्षा में प्रथम वैभव पाण्डेय, द्वितीय हिमांशु सिंह, तृतीय रोहित सिंह, 7वीं कक्षा में प्रथम ईशा गुप्ता, द्वितीय सुलेखा तिवारी, तृतीय नैना सिंह, 8वींं कक्षा में प्रथम श्रद्धा साहू , द्वितीय सौम्या पाण्डेय, तृतीय सुभाष वर्मा, 9वीं कक्षा में प्रथम उपासना सिंह, द्वितीय उमेश विश्वकर्म, तृतीय राहुल यादव, 10वीं कक्षा में प्रथम आशीष विश्वकर्मा, द्वितीय यश मिश्रा, तृतीय हर्ष तिवारी, 11वीं कक्षा में प्रथम शिवम दुबे, द्वितीय मयंक तिवारी, तृतीय अनूप पाण्डेय एवं 12वीं कक्षा में प्रथम आदर्श सिंह, द्वितीय शिवदयाल गुप्ता, तृतीय रवि प्रताप सिंह रहे।
इन सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सेवानिवृत्ति सीएसपी बीडी पाण्डेय एवं गायत्री परिवार के जिला प्रमुख  हेमराज शर्मा के द्वारा, पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं साहित्य देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि बीडी पाण्डेय ने बच्चों को कहा कि वे अपने जीवन में शिक्षा के साथ साथ विद्या एवं संस्कार को स्थापित करें एवं अपने जीवन का नैतिक, चारित्रिक एवं आध्यात्मिक विकास करें। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति महान है जो हमें वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा देती है उन्हें अपनाना होगा। उन्होंने परीक्षा के आयोजकों की प्रशंसा की एवं आगामी भविष्य में ज्यादा से ज्यादा बच्चों को भाग लेने के लिये कहा। उल्लेखनीय है कि परीक्षा ओएमआर प्रणाली में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। परीक्षा के जिला संयोजक हेमराज शर्मा ने कहा कि बच्चों का इस परीक्षा से उनका नैतिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास होता है।  उन्होंने कहा कि यह परीक्षा पूरे भारतवर्ष के 22 राज्यो में 421 जिले के 2 लाख से अधिक विद्यालय इस परीक्षा से जुड़े है एवं प्रतिवर्ष 5 करोड़ से ज्यादा बच्चे इससे लाभान्वित हो रहे है। इस अवसर पर परीक्षा में सहयोग देने वाले एवं सर्वाधिक सम्मानित छात्रों की सूची में अग्रणी विद्यालय न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जवा के प्राचार्य विनीत कुमार मिश्रा, समाज सेवी विनोद मिश्र, शिक्षक रामसूरत द्विवेदी, पीएल सेन, सुरजन लाल विश्वकर्म, शंकर लाल चौरसिया, राजकुमार सिंह, प्रीतम द्विवेदी, डॉ सत्यपाल पाण्डेय, सहित अन्य को भी सम्मानित किया गया। । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के पालको एवं गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकांत द्विवेदी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार रीवा एवम जवा परिवार के समस्त कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading