रीवा। कुशमेन्द्र सिंह। बौसड़ सहित कई गांवो में जनसम्पर्क कर लोगो से किया गया जनसंवाद। जवा/ आम आदमी पार्टी के द्वारा जन जागरूकता संपर्क अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान में आज आप नेता दिलीप सिंह के द्वारा सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के बौसड़, बौसड़वा, जतरी, दोदर,लोहगढ़ सहित कई गांवो में दौरा कर लोगो से जनसंवाद स्थापित किये। उस दौरान दिलीप सिंह ने आमजन मानस को जागरूक करते हुए कहा कि यदि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब सरकार के तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी बिजली, पानी,स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देगी जिनके कार्यो का लोहा पूरा विश्व मान रहा है । साथ ही ग्रामीणों के समस्यायों पर भाजपा सरकार पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सहित सभी जिले में व्याप्त भ्रस्टाचार, बेरोजगारी और महगाई से आमजनता और गरीब मजदूर परेशान है लेकिन इस भ्रष्ट भाजपा सरकार में कोई देखने सुनने वाला नही है जिसके लिए आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के मानसम्मान के लिए खड़ी रहेगी जरूरत पड़ी तो आम आदमी पार्टी सड़क में उतर कर गरीबो और किसानों की लड़ाई लड़ेगी। उस दौरान ग्रामीण राजकुमार यादव,राम प्रसाद आदिवासी, भैयालाल यादव,मुन्नी लाल यादव,राजनारायण दीपांकर, रमाशंकर यादव, कैलाश कुमार यादव, फूलचंद्र आदिवासी, लवलेश कुमार,अयोध्या प्रसाद चर्मकार, सुखीनंद चर्मकार, छकौड़ीलाल प्रजापति,राजनेत प्रजापति, रामायण प्रसाद यादव, बुद्धिलाल यादव, रागजस यादव सहित कई ग्रामीण और आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फायर एनओसी नहीं होने पर टिकटेकटो पब बंद कराया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न।