मांगो को लेकर पूर्व में किया गया था 84 दिन का क्रमिक धरना। सांसद, विधायक का आश्वासन हुआ हवा हवाई। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष शिव कुमार मिश्रा के द्वारा जवा क्षेत्र अंतर्गत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 21/04/2023 से अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना किया जा रहा है। उनकी 6 सूत्रीय मांगो में जवा में सिविल न्यायालय का गठन,सिविल हास्पिटल का निर्माण,नियमित अनुविभागीय अधिकारी की पदस्थापना,पंजीयक कार्यालय स्थापित किया जाय एवं जवा को नगर परिषद घोषित किया जाय उक्त मांगों को संघ के द्वारा पूर्व में क्षेत्रीय विधायक सिरमौर, रीवा सांसद एवं जिला कलेक्टर रीवा के समक्ष रखा गया था जिस पर आश्वासन भी मिला था लेकिन उनका आश्वासन हवा हवाई निकला। जिसे देखते हुए अधिवक्ता संघ द्वारा निर्णय लिया गया कि मांगे पूरी होने तक अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना प्रदर्शन किया जाए। जिसके अनुरूप आज सभी अधिवक्ता साथियों की उपस्थिति में अध्यक्ष शिवकुमार मिश्र धरने पर बैठे और श्री मिश्रा जी एवं संघ के पदाधिकारियों तथा पूर्व अध्यक्ष से चर्चा कर बताया गया कि मांगे पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा यदि संघ की जो मांगे है उनपर ध्यान नहीं दिया जाता तो उग्र प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक मेट्रो द्वारा मेट्रों विकास कार्य की समीक्षा बैठक की गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत जाट ने भी पकड़ी सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों की रफ्तार