इंदौर। विनी आहूजा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें- अतिरिक्त प्रबंध संचालकमेट्रो कार्य के तेजी से विकास के लिये अन्य विभागों के साथ संयुक्त बैठक शीघ्र करने के दिये निर्देश। इंदौर,आयुक्त एवं अतिरिक्त प्रबंध संचालक मेट्रों, हर्षिका सिंह द्वारा इंदौर मेट्रो आफिस एवं साइट का निरीक्षण किया गया। मैट्रो कार्यालय में आयुक्त का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात आयुक्त द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया। कार्यालय में आयुक्त को इंदौर मेट्रो के निर्माण कार्य का प्रेसेंटेशन दिया गया। इसके बाद आयुक्त द्वारा मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एम.आर.10 स्थित आय.एस.बी.टी. एवं मेट्रो स्टेशन के इंटिग्रेशन को देख लव कुश चैराहा होते हुए सुपर कॉरिडोर स्थित स्टेशन का निरीक्षण किया उसके बाद डिपो को देख तथा प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। मेट्रो अधिकारी द्वारा कुछ स्थानों पर ट्री ट्रांसप्लांट करने तथा इलेक्ट्रिक सब स्टेशन बनाने में आने वाली बाधाओं के कारण मेट्रो विकास में कार्य विलंब के बारे में अवगत कराया गया। आयुक्त द्वारा मेट्रो के संबंधित अधिकारियों को इन विभागोे के साथ संयुक्त बैठक शीघ्र कराकर कार्य मे आने वाली बाधाओं को दूर कर उनके द्वारा शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिया गया । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन निगमायुक्त एवं प्रबंध निदेशक एआईसीटीएसएल द्वारा अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड विभाग की समीक्षा बैठक अपनी विभिन मांगो को लेकर जवा तहसील न्यायालय परिसर में अनिश्चित कालीन क्रमिक धरना पर बैठे अधिवक्ता संघ अध्यक्ष।