रीवा। कुशमेन्द्र सिंह लिखित आश्वासन एवं 21 अप्रैल 2023 से ही मांगों पर होगी कार्यवाही करने के बाद खत्म हुआ अनशन। पूर्व से ही निर्धारित आज हाईवोल्टेज का कार्यक्रम सुबह 9 बजे से ही जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी एवं समाजसेवी विश्वनाथ पटेल चोटीवाला 70 फिट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ कर शुरू किया गया। तक़रीबन 08 घंटे तक चिलचिलाती दोपहरी में चले घटना क्रम में श्री त्रिपाठी और चोटीवाला ने लगातार टंकी में चढ़ें रहें। धरना स्थल में पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अनुभाग रायपुर कर्चुलियान,नायब तहसीलदार तेजपति सिंह, थाना प्रभारी गुढ़ प्रवीण उपाध्याय के काफी मान मनोब्बल एवं 21 अप्रैल 2023 से ही पानी की समस्या को लेकर युद्ध स्तर काम करने के लिखित आश्वासन के बाद शाम 5 बजे पानी के टंकी से नीचे उतर कर जिला पंचायत सदस्य लालमणि त्रिपाठी एवं समाजसेवी विश्वनाथ पटेल चोटीवाला ने अपना अनशन समाप्त किया आखिर दोनों आंदोलनकारी के आगे शासन प्रशासन को झुकना पड़ा तथा अतिशीघ्र मांग पर कार्यवाही करने भरोसा दिया गया इस आंदोलन में शामिल पूर्व सरपंच हरिश्चंद्र पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य रामसुंदर कोल,गोरा कोल, रामजी कोल,सरपंच बृजभान पटेल सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग रहे उपस्थित। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ग्राम जाट में मनाया सेन जी महाराज का 723 वा जन्मोत्सव, हुई भजन संध्या, निकाली विशाल शोभायात्रा नवागत जिला कलेक्टर दिनेश जैन के प्रथम बार नगर आगमन पर रतनगढ़ में हुआ गर्मजोशी से स्वागत