ग्राम जाट मे उत्साह एवं उमंग के साथ सेन जयन्ती मनाई गई।इस अवसर पर श्री सेन जी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। इसके साथ ही ग्राम जाट यशनगर के सभी प्रमुख मार्गो से आकर्षक रथ में श्री सेन जी महाराज की झांकी सजाकर विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। एवं रात्री मे संतो के सानिध्य मे विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों ने मनमोहक भजनों का आनंद लिया। ज्ञात रहे कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जाट मे दिनांक 17 अप्रेल 2023 को श्री सेन जी महाराज का 723 वॉ जन्मोत्सव बडे ही धुम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर हवन, पुजा- अर्चना कर दोपहर मे भव्य शौभायात्रा निकाली गई।जिसमे भामाशाह घनश्याम सेन नीम का खेडा ने ध्वजा की बोली लगाकर शौभा यात्रा का नैतृत्व किया। रथ मे नन्दलाल सेन जाट एवं शंभुलाल सेन कुतली द्वारा चंवर सेवा की गई। इस दौरान डीजे एवं ढ़ौल की थाप पर निकली शौभायात्रा मे नीमच, चित्तोड, भीलवाडा आदि जिलो से पधारे समाज जनों का समिति द्वारा कुमकुम तिलक एवं केसरिया दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा समापन पर श्री सेन समाज मंदिर पर सांय 6 बजे श्री राधा कृष्ण एवं श्री सेन जी महाराज की महा आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रात्री 8 बजे से श्री श्री 108 महंत श्री शिवरामदास त्यागी, श्री रामेश्वर महादेव खैरी चित्तोड एवं श्री श्री 108 महंत श्री भास्करानंद गिरी शिवशक्ति मठ नीमच के सानिध्य मे एक शाम संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमे संत शिरोमणी के दरबार मे ज्योत जलाकर एवं संतो का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।साथ ही मंदिर पर आकर्षक श्रृंगार कर आतिशबाजी भी की गई। कार्यकृम के दौरान जावद क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पुरणमल अहीर एवं कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर, राजेन्द्र मंडोवरा, शंभुलाल चारण सहित मंचासीन अतिथियों का देवीलाल सेन पालछा, नाथुलाल भाटी रतनगढ़, सत्यनारायण सेन मुकेरा, प्रकाश सेन जाट, शंभुलाल सेन कुतली, ओमप्रकाश भाटी रतनगढ़, शंकरलाल सेन कुतली, भेरूलाल सेन कुतली, कन्हैयालाल सेन पालछा, मुरली सेन देवरियां, श्रवण सैन झांतला, श्यामलाल सेन, राजेन्द्र सेन डिकेन, कमलेश सेन लुणखंदा, राजकुमार सेन जाट, जमनालाल सेन अथवा, सुभाष सेन जावदा, दिनेश सेन पालछा, नवीन सेन पालेर, शंभुलाल सेन कुतली, हीरालाल सेन तुमड़िया, रतनलाल सेन कुतली, इन्द्रमल सेन अमरपुरा, भागीरथ सेन कुतली, रामप्रसाद सेन ताल आदि पदाधिकारियों का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।कार्यकृम के दौरान घोषणानुसार आमंत्रण पत्र के भामाशाह- रमेश सेन पालेर, सत्यनारायण सेन सिंगोली, दिलिप सेन झॉतला, प्रसाद वितरण रमेश भाटी कनेरा, मंदिर समिति अध्यक्ष वीर सेन जाट,भोजन प्रसाद मदनलाल सेन खातीखेडा, हरिप्रसाद सेन कल्याण पुरा, जमनालाल सेन अथवा की ओर से भजन संध्या मे निःशुल्क चाय व्यवस्था व हीरालाल सेन तुमडिया, पप्पुलाल सेन, गोपाल सेन, औमप्रकाश सेन, हिम्मत सेन, जीवन सेन सभी खोडीप राज. एवं एक शाम श्री सेन जी महाराज के नाम विशाल भजन संध्या के भामाशाह नाथुलाल भाटी रतनगढ़, मुरली सेन देवरियां तहसील अध्यक्ष देश कमेटी सिंगोली, श्रवण सेन झॉतला युवाध्यक्ष तहसील देश कमेटी सिंगोली,बाबुलाल सेन पालछा, देवीलाल सेन उदपुरा डी.जे. व्यवस्था देवीलाल सेन कुतली सहित सभी भामाशाहो का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।भजन संध्या मे सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं ऑर्गेनाइजर पुष्कर सेन घटियावली, अंबिका म्यूजिकल ग्रुप निम्बाहेडा, हीरालाल राव एण्ड पार्टी (कोटडी श्याम), डी.जे. भजन गायक बनवारी सेन डोराई, सुप्रसिद्ध भजन गायक अंकित सेन श्रीनगर, भजन गायक प्रदीप सोनी जाट, सोहनलाल जाटव, बाबुलाल जाटव द्वारा धार्मिक एवं निर्गुणी भजनों की प्रस्तुतीयां दी गई। जिसमे श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाचने लगें। कार्यकृम का सफल संचालन सेन समाज जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी (लखन) एवं आभार मंदिर उत्सव समिति अध्यक्ष भरत कुमार सेन द्वारा किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के एक छोटे से गाँव का लड़का आज कई राज्यो के युवाओं और योवतीयो को फ़ोटोग्राफी की कला सिखा रहा । समाजसेवी विश्वनाथ पटेल चोटीवाला एवं लालमणि त्रिपाठी के आगे झुका प्रशासन