इंदौर मध्यप्रदेश। सरफराज खान। नफरत के बदले मोहब्बत ओर बुराई के बदले भलाई सिखाता है इस्लाम (मौलाना नदीम) ।।इंदौर । माहे रमजान के आखरी अशरे (दस दिन) में हर तरफ तोबा माफी ओर मगफिरत का माहौल बना हुवा है। हर मुसलमान अपने रब से अपने गुनाहों की माफी मांग कर अपनी मगफिरत करना चाहता है । इसी के तहत इंदौर की जिला जेल में भी पत्रकार अख्तर हुसैन द्वरा पिछले 26, वर्षो से रोजा इफ्तार का आयोजन हो रहा है , रविवार को भी जिला जेल इंदौर में रोजा इफ्तार का आयोजन हुवा । इंसान को अपने हाथों को मेहनत वाले हाथ बनाना चाहिए , ओर अपने हाथों को गलत कामो से बचाना चाहिए, इस्लाम हमे बुराई का बदला भलाई से ओर नफरत का बदला मोहब्बत से देने का सबक देता है । मौलाना नदीम की इन दिल को छू लेने वाली बातों से जहाँ एक ओर जेल के बंदियो की आंखे नम हो गई वही जेल अधिकारियो ओर आये हुवे मेहमानों के भी दिल को छू गई, कर्यक्रम में शहर काजी इशरत अली ने केदियो को रमजान की एहमियत बताई और सभी केदियो को हर बुराई से दूर रहने की हिदायत दी ।समाजसेवी मंजूर बेग ने भी इंसानियत के उसूलो पर चल कर जिंदगी गुजरने की बात कही, कर्यक्रम में वरिष्ट जेलर आलोक वाजपेयी ने कहा कि इंसान जैसा अमल रमजान माह में करता है उसी तरह अगर पूरी जिंदगी गुजारे तो समाज से हर बुराई दूर हो सकती है , डिप्टी जेलर नागर ने मौलाना नदीम की बातों का समर्थन किया ,मेहमानों में पत्रकार अरशद खान , समीर खान, फिरोज खान,इलयास खान, मेहबूब कुरेशी ,समाज सेवी ओर नेता फ़ज़ल हुसैन, वारिस नेता तबरेज पंवार , रफीक खान , अजीजुर्रहमान, मोहसिन पटेल, इरफान खान, कार्यक्रम में जेल प्रशासन का विशेष सहयोग रहा , कर्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर मनोज जयसवाल ने किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कंचनपुर में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अम्बेडकर जी की जयंती आदेश जारी. भ्रष्ट पुलिस कर्मियों को भेजा जाएगा 800 किलोमीटर दूर…
You must be logged in to post a comment.