बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए :- गिरीश सिंह जिला कार्यकारी अध्यक्ष रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा अंतर्गत तराई अंचल के कंचनपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया। वही कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता गिरीश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब के जन्म दिवस पर सभी लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भारत देश मे ही नही बल्कि पूरे विश्व मे मनाई जा रही है उन्होंने अपने बुद्धि बल के दम पर संविधान की रचना की जिसका पूरा विश्व लोहा मान रहा है उन्होंने सभी समाज के लोगों को सामान अधिकार दिए है इसलिए सभी लोगो को उनके बताए गए रास्तों पर चलना चाहिये। श्री सिंह ने कहा कि हम सभी की यह नैतिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने बाबा साहब के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव महू में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। उनका विचार था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने, श्री सिंह ने आगे कहा कि बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके बताए गए विचारों पर चलें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है,उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए व सभी को समान अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए,डॉ. आंबेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है, उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए,उन्होंने अस्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। उन्होने कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता दिनेश सिंह,ममता देवी जनपद सदस्य वार्ड 21,समाजसेवी धीरू सिंह,सज्जन सिंह,अनिल वर्मा,अमृतलाल वर्मा,संदीप वर्मा,दयालाल वर्मा,कामता वर्मा,प्रकाश वर्मा,मनोज वर्मा,रामसिया वर्मा,भैयालाल वर्मा,नंदलाल वर्मा,रामलोचन वर्मा,रामलखन,अखिलेश वर्मा,लवकुश वर्मा,भोले वर्मा सहित अन्य ग्रामीण जन व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लोकतंत्र को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी ने लगाया जनता मंच। जिला जेल मे हुआ रोजा इफ्तार।
You must be logged in to post a comment.