इंदौर। आर्मी कर्नल की 75 वर्षीय विधवा पत्नी अपने ही मकान के हक के लिये दर दर भटक रही थी।सभी जगह लगा चुकी थी न्याय की गुहार अब मिला न्याय।
एसडीएम अंशुल खरे ने किरायदार वीरेंद्र गोठवाल को मकान खाली करने एवं 7 माह का बकाया किराया व मेनटेनेंस लौटाने के दिये सख्त निर्देश।



दरअसल मामला तुकोगंज थाना क्षेत्र के रेसकोर्स रोड स्थित सुषमा अपार्टमेंट फ्लेट नंबर 6 का है,जो उज्जैन निवासी भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल स्वर्गीय सर्वजीत वर्मा का है।जिसे उज्जैन भविष्य निधि कार्यालय मे पदस्थ वीरेंद्र गोठवाल को 11/4/17 को किराया अनुबंध लेख पर दिया था।पति के जीवित रहने तक इनके द्वारा किराया नियमित मिलता रहा।परंतु पति के स्वर्गवास होते ही किराया देना बंद कर दिया गया ।जब
पुत्र किराया लेने जाता तो उससे गाली गलोच व हाथापाई करता।साथ ही वीरेंद्र की पत्नी द्वारा झुटे केस मे फसाने की धमकी दी जाती थी,एवं मकान खाली करने के बदले 5 00,000 रुपये की मांग कर रहा था।पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा भी जांच के नाम पर सिर्फ टाला ही जा रहा थ।वीरेंद्र गोठवाल को जनसुनवाई के द्वारा अपर कलेक्टर राजेश राठौर द्वारा फ़ोन पर मकान खाली करने के निर्देश भी दिये गये थे।पर उसे ना प्रशाशन का डर था ना पुलिस का।बता दे ,की पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल स्वर्गीय सर्वजीत शर्मा का पूरा परिवार भारतीय सेना मे देश सेवा के लिये समर्पित रहा है।और इस देशभक्त परिवार की 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला उर्मी शर्मा अपने स्वयं के घर के लिये न्याय की लड़ाई लड रही थी ।शासन प्रशासन पुलिस हर जगह आवेदन देने के बाद भी न्याय नही मिल रहा,,,,था। फिर आखिर इस आर्मी परिवार की बुजुर्ग महिला को न्याय मिल ही गया।
एसडीएम अंशुल खरे ने किराएदार को मकान खाली करने एवं 7 माह का किराया व मेंटेनेंस लौटाने के आदेश देकर सख्त लहजे में किरायेदार विरेंद्र गोठवाल को कहा आप 75 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल की विधवा उर्मी शर्मा को परेशान कर रहे हैं। कितनी।तकलीफ होती होगी जबकि वो शुगर एवं बीपी की मरीज है। किराएदार वीरेंद्र गोठवाल ने अपने वकील के माध्यम से न्यायालय यश कुमार सिंह 11 वे व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड का मकान ना खाली कराने का स्टै पेश किया , जिसे देखकर एसडीएम अंशुल खरे नाराज हो गए और कहा लोकसेवक होते हुये मकानों पर कब्जा करते हो ,यदि मैंने चार लाइन आपके डिपार्टमेंट को लिख दी तो आपकी नौकरी चली जाएगी।आने वाली 4 तारीख तक मुझे लिखित मैं दो और 7 महीना का किराया उर्मि शर्मा को लौटाओ। 4 अप्रैल तक मकान खाली करने का आदेश दिया गया है। है सभी समाजिक संस्थाएँ कैप्टन कर्नल के परिवार का।साथ देने के लिए आ गये हैं।सक्सेस हुआ आर्मी मिशन।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading