समर्थन मूल्य से ही शुरू होगी नीलामी, कम भाव मिले तो किसानों की स्वीकृति होने पर ही अनुबंध पत्र कटेगा। इंदौर ।आज सुबह लक्ष्मी नगर अनाज मंडी में गेहूं की भारी आवक के बाद जब नीलामी शुरू हुई तो 1600 -17 00 रुपए कुंतल में गेहूं की नीलामी होने पर किसान आक्रोशित हो गए । मंडी में करीब 500 ट्रैक्टर ट्राली और अन्य वाहनों में भारी मात्रा में गेहूं आया था । किसानों को अपनी उपज का भाव नहीं मिलने से किसान आक्रोशित हो गए और मंडी गेट का ताला लगाकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया । करीब 2 घंटे चक्का जाम चलने के बाद मंडी सचिव नरेश परमार और एसडीएम मुनीश सिकरवार की मौजूदगी में संयुक्त किसान मोर्चा और किसान संगठनों के बीच त्रिपक्षी बैठक हुई। जिसमें निर्णय हुआ की नीलामी की शुरुआती बोली सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2125 से ही शुरू होगी । उसके बाद क्वालिटी कमजोर हुई तो नीलामी यदि कम में होती है तो किसान की स्वीकृति लेने के बाद ही गेहूं तोला जाएगा । किसान की मर्जी के बगैर गेहूं नहीं बिखेगा। उक्त जानकारी देते हूए संयुक्त किसान मोर्चा के रामस्वरूप मंत्री एवं बबलू जाधव ने बताया कि करीब 4 घंटे के हंगामे के बाद नीलामी शुरू हुई ।सैकड़ों की तादाद में किसानों की परेशानी का कारण कार्टेल बना कर व्यापारी किसानों की उपज का सही दाम नहीं दिया जाना है। इसके पूर्व उज्जैन मंडी में भी लोकवन गेहूं 1700 पर बिकने पर किसानों ने चक्का जाम किया था । आज के इस आंदोलन में किसान नेता राम स्वरूप मंत्री,बबलू जाधव, विकास परमार, विशाल राठौर, कमल यादव, विशाल मकवाना, अजय सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए । बाद में मंडी सचिव नरेश परमार के कक्ष में एसडीएम मनीष सिकरवार की मौजूदगी में करीब 1 घंटे बैठक चली । जिसमें किसान संगठनों ने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार ने 2125 को समर्थन मूल्य घोषित कर रखा है तो नीलामी उसी भाव से शुरू होना चाहिए । यदि फिर क्वालिटी अनुसार गेहूं कमजोर वक्वालिटी का हो तो व्यापारी कम बोली लगाता है तो किसान की स्वीकृति के बाद ही नीलामी होना चाहिए।मीटिंग के बाद नीलामी शुरू हुई जोशाम तक चली और बड़ी मात्रा में बगैर बिका ही गेंहू रह गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पोषण पखवाड़े के अन्तर्गत डा मोनिका गुप्ता लोगों को कर रही जागरूक भविष्य निधि डिपार्टमेंट उज्जैन मे पदस्थ क्लर्क वीरेंद्र गोठवाल के कब्जे से, 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला के घर को एसडीएम अंशुल खरे ने खाली करने के सख्त निर्देश दिये।