निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़




रतनगढ़ माहेश्वरी समाज का होली मिलन समारोह संपन्न

आज व्यापार-व्यवसाय में हमारी काबिलियत एवं दिमाग का लोहा भारत ही नहीं पूरा विश्व मान चुका है।आज माहेश्वरी समाज धीरे-धीरे सीए की फैक्ट्री बनता जा रहा है।लेकिन प्रशासनिक सेवाओं में हमारी उपस्थिति पूरी तरह से नगण्य है।मेरा मानना है कि समाज के युवाओं को अब सीए की लाईन को छोड़कर प्रशासनिक सेवाओं में भी पूर्ण रूप से भागीदारी निभाना चाहिए।उक्त आशय के विचार रतनगढ़ माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज के जिलाध्यक्ष अशोक जी बाहेती के द्वारा गरिमामय आयोजन के दौरान माहेश्वरी समाज भवन रतनगढ़ पर समाज बंधुओं के समक्ष व्यक्त किए।श्री बाहेती ने अपने उद्बोधन में माहेश्वरी महासभा द्वारा उच्च शिक्षा,स्वास्थ्य एवं व्यापार व्यवसाय मे समाज के निम्न आय स्तर वर्ग के समाज बंधुओं के सहयोग हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनका लाभ दिलाने हेतु हर प्रकार के सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहने की बात कही। इसके पूर्व मंचासीन माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती, माहेश्वरी महिला मंडल भीलवाड़ा की सचिव श्रीमती चंद्रकांता बाहेती, माहेश्वरी समाज रतनगढ़ के संरक्षक राजेंद्र मंडोवरा, रतनगढ समाज अध्यक्ष राजेश लढा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मंडोवरा के द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना व माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।इसके पश्चात महिला मंडल की श्रीमती पिंकी मूंदड़ा,पूनम सोनी एवं सपना मंडोवरा के द्वारा महेश वंदना व समाज अध्यक्ष राजेश लढा के द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।व समाज अध्यक्ष राजेश लढा एवं सचिव दीपक सोनी के द्वारा श्री अशोक जी बाहेती का पुष्पमाला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।साथ ही मंचासीन सभी पुरुष पदाधिकारियों का कुमकुम तिलक,पुष्पाहार एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान अनिल सोडानी,राजेंद्र मूंदड़ा, कृष्ण गोपाल लढा, ओमप्रकाश बाहेती, सत्यनारायण ईनाणी, बालकिशन सोनी, रितेश समदानी, राजेश मंडोवरा, बबलेश खटोड़ एवं महिला पदाधिकारियों का महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मंडोवरा,सचिव श्रीमती अनीता मंडोवरा, उपाध्यक्ष रिंकू सोनी के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान समाज के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा माहेश्वरी समाज भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष श्री अशोक जी बाहेती को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया गया।समस्त कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन निर्मल मूंदडा के द्वारा किया गया।अंत में सामूहिक सहभोज के पश्चात होली मिलन समारोह का समापन हुआ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading