निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़देश की अग्रणी संस्था टाटा पावर सोलर द्वारा रतनगढ़ डिकेन क्षेत्र के 3 विद्यालयों में साइंस लैब की सामग्री प्रदान कर विद्यालयों में साइंस लैब का शुभारम्भ किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच जिले के भगवानपुरा स्थित टाटा सोलर पावर के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के परिपालन मे शासकीय कन्या हाई स्कूल डीकेन, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ में भौतिक शास्त्र,रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान के प्रयोगात्मक कार्य करने के लिए पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के प्रयोग किये जाने वाले 78 यन्त्रों को प्रदाय किया गया। उक्त कार्यक्रम में टाटा सोलर पावर,भगवानपुरा प्लांट के प्रमुख श्री नीतेश पारिक एवं पाडलिया प्लांट के प्रमुख श्री विपिन शर्मा द्वारा उक्त तिनो केन्द्रों का शुभारम्भ फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती के चरणों में पुष्प गुच्छ अर्पित कर किया गया। श्री पारिक ने अपने उद्बोधन में सभी छात्र-छात्राओं को निरन्तर लगन के साथ प्रयोगशाला के लिए दिए गए इन सभी यन्त्रों का प्रयोग करके अपने भविष्य को सवॉरने का कार्य कर प्रगति पथ पर आगे बढने का मुलमंत्र दिया। टाटा सोलर पावर द्वारा प्रतिवर्ष कई ऐसे विभिन्न सेवा प्रकल्प कार्यो का सम्पादन करके स्कूल, अस्पताल एवं ग्रामों के विकास में अग्रसर रहती है।इस अवसर पर श्री शर्मा द्वारा भी सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया गया। जिसमें बताया कि टाटा सोलर पावर द्वारा अपने सामाजिक उत्तर दायित्व के निर्वहन के तहत आपके विद्यालय में कराये जाने वाले प्रयोगात्मक कार्यो के लिए प्रयोगशाला हेतु आवश्यक यन्त्र प्रदाय किये जा रहे है।जो आपकी शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी छात्र छात्राएं इनका भरपूर प्रयोग कर शिक्षा के क्षेत्र में देश प्रदेश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देगे। इस अवसर पर सामाजिक उत्तर दायित्व प्रमुख श्री वरूण कुमार चतुर्वेदी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्रामीण क्षेत्रों मे किये जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पो व जनहितकारी कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि हमारे द्वारा कौशल विकास केन्द्र,उद्योगिनी परियोजना,आजीविका, शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल व्यवस्था आदि से संबधित ग्रामीणों के लिए जन हितेषी सेवा प्रकल्प कार्यो का आयोजन किया जाता रहा है।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सुदान मालवी प्राचार्य डिकेन, श्री रविन्द्रसिंह राय प्राचार्य रतनगढ व श्री अनिल धाकड उप प्राचार्य रतनगढ,श्री राम गणेश गुप्ता परियोजना अधिकारी बाएफ,श्री अनवर हुसैन मंसूरी एलओबी अगस्त्या फाउन्डेशन,श्री ताहिर अली सहित विद्यालयीन शिक्षक गण व विद्यार्थी गण बडी संख्या में उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या सच क्या झूठ? माहेश्वरी समाज के युवा प्रशासनिक सेवाओं में भी अपनी भागीदारी निभाएं-श्री बाहेती