निर्मल मूंदड़ा रतनगढरतनगढ मे माहेश्वरी समाज महिला मंडल ने भव्य फाग महोत्सव मनाया।इस दौरान बडी संख्या मे उपस्थित समाज की महिलाओं ने मनमोहक भजनों एवं फाग गीतो पर नृत्य कर मंदिर परिसर मे विराजित अति चमत्कारिक भगवान श्री गोवर्धन नाथ, श्री चारभुजा नाथ व भोलेनाथ के साथ होली खेलने का आनंद लिया।विस्तृत जानकारी के अनुसार माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ के द्वारा स्थानीय भगवान श्री गोवर्धन नाथ मंदिर परिसर पर भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के द्वारा मनमोहक भजनों एवं फाग गीतों पर आकर्षक नृत्य किया गया एवं ठाकुर जी को गुलाब के फूलों एवं अबीर गुलाल की वर्षा कर होली खिलाई गई।एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मनमोहक फाग गीत गाए।इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ की अध्यक्ष श्रीमति अरुणा मंडोवरा, सचिव श्रीमति अनिता मंडोवरा, उपाध्यक्ष श्रीमति रिंकू सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमति पूनम सोनी, संगठन मंत्री श्रीमति अलका लढा, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमति प्रेमलता सोडानी, संरक्षक श्रीमति पिंकी मूंदड़ा एवं श्रीमति अलका मूंदडा, प्रचार मंत्री श्रीमति सुमन मंडोवरा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमति शारदा मंडोवरा, श्रीमति रानी बाल्दी, श्रीमति वंदना लढा, श्रीमति साधना लढा, श्रीमति पूजा मंडोवरा, श्रीमति चंचल मंडोवरा सहित समाज की श्रीमति संगीता ईनाणी, श्रीमति मंजूदेवी मंडोवरा,श्रीमति विजय लक्ष्मी मूंदड़ा, श्रीमति सरिता मूंदड़ा, श्रीमति सरोज पोरवाल, श्रीमति चंदादेवी मूंदड़ा, श्रीमति सुनिता लढा, श्रीमति सुनिता खटोड़, श्रीमति सूरज ईनाणी, श्रीमति चन्द्रकान्ता मूंदड़ा सहित माहेश्वरी समाज की महिलाओं के साथ ही मंदिर परिसर पर अन्य समाज की महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर फाग महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया। और ठाकुर जी के साथ होली खेली।अंत में आरती एवं महाप्रसादी के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन डाक्टर शराफत अली ने चिकित्सा क्षेत्र में किया जनपद बागपत का नाम रोशन