कांग्रेसजनो ने किया हनुमान चालीसा का पाठ


रतनगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर के नेतृत्व में रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,नगर कांग्रेस,युवा कांग्रेस, अ.जा. प्रकोष्ठ,NSUI द्वारा संयुक्त रूप से दोप. 3 से 5 बजे तक सेंट्रल बैंक के सामने मैन रोड पर केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध एवं मोदी सरकार द्वारा जबरदस्ती अडानी समूह को फायदा दिलाने हेतु एलआईसी एवं स्टेट बैंक के करोड़ो निवेशको को खतरे में डालने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में भारत जैसे विकासशील देश में भाजपा की मोदी सरकार द्वारा अडानी समूह को बेहिसाब फायदा देने के उद्देश्य से हमारे देश के संस्थानों से दबावपूर्वक हजारों करोड़ों का निवेश अडानी ग्रुप में करवाने पर गरीब भारतीयों की गाढ़ी कमाई खाते में डाल कर देश के आमजन के साथ धोखा कर सरकारी नीतियों में फेरबदल कर अडानी की मदद की गई।सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी का गठन कर इस मामले की निष्पक्ष जांच करावे।एलआईसी तथा एसबीआई जैसी संस्थाओं पर जबरदस्ती भाजपा सरकार के दबाव से निवेश कर संसद में खुली चर्चा की जावे। निवेशकों की सुरक्षा की समुचित कदम उठाया जावे तथा गौतम अडानी का पासपोर्ट जप्त करें ताकि वह देश से बाहर ना जा सके।रतनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे कांग्रेसजनो ने इस कृत्य का पुरजोर तरीके से विरोध किया, तथा राज्यपाल से केन्द्र सरकार के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही की मांग की।एवं भाजपा सरकार की गलत नीतियों से देश की जनता को जो नुकसान उठाना पड़ रहा उसे तुरंत रोका जावे।कांग्रेसीयो ने ‘मोदी हाय-हाय’ एवं ‘मोदी और अडानी का ये रिश्ता क्या कहलाता है।के नारे भी लगाए।धरने के दौरान कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर के नेतृत्व मे कांग्रेसीयो ने धरना स्थल पर तहसीलदार के प्रतिनिधि के रूप में मोजूद पटवारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन का वाचन मुजीबुर्रहमान ने किया।कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री अहीर ने मीडिया को बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार पूर्व में कांग्रेसजनो ने जिलास्तर पर एलआईसी कार्यालय के बाहर धरना देकर विरोध प्रकट किया था मोदी सरकार ने एल आई सी एवं सहकारी बैंको के निवेशको का रूपया अडानी समुह में जो निवेश करवाया वो जनता की मेहनत का है हम सभी कांग्रेसी इसका विरोध करते है।ऐसे लोगो का कोई भरोसा नहीं है पहले भी मोदी जी के मित्र मालिया,निरव मोदी जैसे लोग देश के नागरिको का रूपया लेकर भारत से भाग गए और केन्द्र की मोदी सरकार इन लोगो का कुछ भी नहीं कर पाई। हम इस बात की भी मांग करते है कि अडानी सबसे आखरी नंबर से तीसरे नंबर पर कैसे पहुंचा।देश के करोड़ो लोगो के मन में भय है कि अडानी भी देश के नागरिको का रूपया ले कर भाग गया तो निवेशको का क्या होगा। देश की आर्थिक स्थिती को भी खतरा है।कांग्रेस पार्टी देश की गाडी कमाई का पैसा किसी को लेकर देश से भागने नहीं देंगे।आज राहुल गांधी संसद में और हम सड़को पर मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे है। जब भी मोदी सरकार के खिलाफ कोई बोलता है तो इनके इशारो पर उनके यहां सीबीआई की कार्यवाही हुई है मोदी सरकार देश के नागरिको की आवाज सीबीआई की कार्यवाही के माध्यम से दबाने की कोशिश करती है,धरना स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रतलाम भाजपा पदाधिकारियों को सद्बुद्धि के लिए सेवादल अध्यक्ष जगदीश बैरागी की अगुवाई में हनुमान चालीसा पाठ किया गया है।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष शम्भुभाई चारण व आभार वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष व्यास ने माना।चतुर्भुज सोलंकी द्वारा भी जोश के साथ संबोधित किया।इस अवसर पर जावद विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर,रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू भाई चारण,नगर अध्यक्ष शब्बीर बोहरा,युवा अध्यक्ष संजय ग्वाला, आईटी सेल तहसील अध्यक्ष सरवन गुर्जर, अ.जा. ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, जावद जनपद सदस्य गोपाल धाकड़, पार्षदपति बलवंत वर्मा,पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, मलकीतसिंह,वरिष्ठ कार्यकर्ता नबी सर, जगदीश बैरागी, सुभाष व्यास,शब्बीर मंसूरी, प्रकाश लढा,कन्हैयालाल कोली,ब्लॉक महामंत्री रमेश सोलंकी,पूर्व पार्षद ओम प्रजापत,प्रताप प्रताप वर्मा,युवा नेता कादिर खान, मुजीब रहमान,बालकृष्ण सोलंकी,शांतिलाल सुनार,मेघराज सोनी, ताहाराव बोहरा,शुभम सोनी,नवीन भाटी, वाजिद खान,चतुर्भुज सोलंकी,दिपक सोनी, रतनदास बैरागी,प्रकाश शर्मा,पंडित श्याम व्यास, जगदीश वर्मा, रामलाल भील,घीसा लाल राठोड़, बगदीराम वर्मा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading