चमन चौराहा मित्र मंडल का कवि सम्मेलन।देपालपुर । राहुल देवड़ा। होली की पूर्व संध्या पर गुदगुदाते हास्य व्यंग की कविताओं और प्रेम की फूटती रस फुहार के बीच सांप्रदायिक सौहार्द्र और प्रेम मोहब्बत से लबरेज गुलाल जमकर बरसा कि चमन चौराहा तेजाजी मंदिर प्रांगण में मौजूद सभी लोग सराबोर हो गये। चमन चोरहा मित्र मंडल द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन का । मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रवीण जैन और राजेश माहेश्वरी थे। संचालन कवि अखिलेश राव ने किया। बेटमा के युवा कवि विकास यादव की वीर रस की कविता आजाद स्वयं पर तानके पिस्टल, करते विजय का निश्चय, हर मुख से उठता पुण्य श्लोक है,भारत माता की जय और आत्मा सज्जन रही ,मस्तिष्क चातुर हो गएगीत मानवता के थे, अब दानवी सुर हो गए बच्चियां नवजात मारी जा रही है कोख में आदमी भी जानवर बनने को आतुर हो गए । ने खूब ताली बटोरी कवि श्याम गोयल ‘श्याम’ ने प्रेम की चासनी में डूबे ऐसी कविताएं पढ़ीं कि श्रोता वाह वाह कर उठे । नगर के उभरते ओजस्वी कवि पृथ्वीराज चंदेल ने वीररस की कविताओं से खूब दाद बटोरीं। सरस्वती वंदना श्रृंगार रस की कवियित्री स्वाति पंखुड़ी सिवनी ने की। कवि पंकज जैन गीत गजल, निहारिका प्रजापत श्रृंगार रस, हरिओम शर्मा हास्य रस, गोपाल गर्वित हास्य रस, विकास यादव वीररस, अविनाश पाठक सिवनी ओज ने सबको गुदगुदया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रतिभाशाली अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा ने ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी फ़िल्म ‘एक कोरी प्रेम कथा’ का फ़र्स्ट लुक किया लॉन्च उत्तर-पूर्व में भाजपा का ‘विजय रथ’ : मगर इस ‘जीत’ के पांव कहां हैं!