#बालाघाटजिले के प्रत्येक नागरिक का बनेगा “आभा” हेल्थ आई.डी. कार्डआयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के अंतर्गत “आभा” हेल्थ आई.डी. कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश।भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 14 अप्रैल 2023 को आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस दिवस के रूप में मनाया जाना है। इस दिवस के उपलक्ष्य में एन.सी.डी.-सी.पी.एच.सी पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक नागरिक का “आभा” आई.डी. (डिजीटल हेल्थ आई.डी.) तैयार कराया जाना है। कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपना स्वयं का, अपने परिवार के सदस्यों एवं जिले के प्रत्येक नागरिक का आभा हेल्थ आई.डी. कार्ड शीघ्रता से बनवाना सुनिश्चित करें।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि ABHA (Ayushman Bharat Health Account) “आभा” आईडी कार्ड आयुष्मान भारत डिजीटल मिशन के अंतर्गत लांच किया गया है। 14 अंको वाला यह आभा आईडी कार्ड नागरिक का हेल्थ आई.डी. कार्ड होता है, इसमें कार्डधारी व्यक्ति का स्वास्थ्य संबंधी सम्पूर्ण डाटा रहता है। इस कार्ड के जरिये आप अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी डिजीटल तौर पर अस्पताल, क्लीनिक और बीमा कम्पनी के साथ साझा करते हैं। “आभा” आई डी के जरिये आप हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एम.पी.आर.) तक पंहुच सकते है, जहां भारत के सभी डॉक्टरों के विवरण का संकलन है, साथ ही आप स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एच.एफ.आर.) तक भी पहुंच सकते है, जो भारत में सभी सरकारी और निजी चिकित्सा सुविधाओं की एक सूची है। यह आभा हेल्थ कार्ड आयुष उपचार सुविधाओं के लिये भी मान्य है। यह पूरी तरह निजी एवं सुरक्षित है। इस स्वास्थ्य कार्ड के जरिये आप टेलीमेडिसिन सुविधा के माध्यम से गंभीर रोगों के उपचार हेतु अन्य बड़े शहरों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह भी ले सकते हैं।“आभा” हेल्थ कार्ड बनवाने के लिए स्थान निर्धारितडॉ पांडेय ने बताया कि “आभा” आई.डी. तैयार करने के लिये जिला मुख्यालय में शासकीय जिला चिकित्सालय बालाघाट के आयुष्मान कक्ष में एवं शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेखा में तथा विकासखण्ड मुख्यालय में सिविल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में, सेक्टर स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में तथा ग्रामीण स्तर पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों में “आभा” आई.डी. बनवाये जा सकते है। कोई भी नगरिक अपना “आभा” कार्ड अपने आधार कार्ड नम्बर अथवा ड्राइविंग लायसेंस नम्बर के माध्यम से बनवा सकता है। “आभा” कार्ड पंजीयन के लिये मोबाईल नम्बर अनिवार्य है।शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक-203 में व्यवस्थाशासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का आभा हेल्थ कार्ड बनवाने के लिये कार्यालय कलेक्टर बालाघाट के प्रथम तल पर कक्ष कमांक 203 के पास पृथक व्यवस्था की गई है। कोई भी शासकीय सेवक प्रात: 10 बजे से सायं 06 बजे तक इस कक्ष में उपस्थित होकर अपना स्वयं एवं परिवार के सदस्यों का आभा आई कार्ड निःशुल्क बनवा सकता है।14 अंकों के “आभा” आईडी कार्ड में व्यक्ति की बीमारी एवं उपचार का रिकार्ड दर्ज रहेगा।“आभा” हेल्थ कार्ड अपने यूजर्स को डिजिटली मुफ्त एक्सेस देता है, इस कार्ड के बन जाने के बाद आपको अपने ईलाज से जुड़े पुराने कागजात को डॉक्टर के पास ले जाने की जरूरत नहीं होगी। बैंक एटीएम कार्ड की तरह ही 14 अंक वाले आभा आई.डी. कार्ड को देखकर डॉक्टर यह जान सकेगा कि आपने कहां-कहां इलाज करवाया है और इससे पहले आपको क्या-क्या परेशानियां थी, आपने क्या-क्या दवाईयां खायी हैं और उसी हिसाब से आगे दवाईयां चलाएगा। कोई भी व्यक्ति निःशुल्क “आभा” हेल्थ कार्ड बहुत आसानी से बनवा सकता है।सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग में पदस्थ समस्त शासकीय सेवकों को उक्त निर्धारित स्थानों पर भेजकर परिवार के प्रत्येक सदस्य का “आभा” हेल्थ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें । साथ ही योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर अपने कार्य क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक नागरिक का “आभा” हेल्थ कार्ड बनवाना सुनिश्चित करवायें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फ्लू तेज़ी से बढ़ते मामलों को देखते हुए IMA का हाई अलर्ट ! टाटा सोलर पावर के तत्वावधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ।