इंदौर अगले माह अंत तक जिले के शत प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने वाला जिला बनेगा.जल जीवन मिशन के अंतर्गत 95 प्रतिशत घरों में पहुंचने लगा है, हर घर नल से जल.सांसद लालवानी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक संपन्न.इंदौर जिले में चल रहे विकास कार्यों और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज यहां सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) बैठक संपन्न हुयी। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भारत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में जल जीवन मिशन की मुख्य रूप से समीक्षा की गयी। बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इंदौर अगले माह अंत तक जिले के शत प्रतिशत घरों तक नल से जल पहुंचाने वाला जिला बन जाएगा। जिले में 95 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचने लग गया है। जिले में कुल एक लाख 28 हजार 311 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य था, इसके विरूद्ध अब तक एक लाख 21 हजार 671 घरों में नल कनेक्शन लग चुके हैं। शेष घरों में अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक कनेक्शन लगाने का कार्य हो जाएगा। बैठक में सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने के कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही कार्यों का नियमित संधारण भी हो। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने कहा कि मिशन के तहत सभी कार्यों को अप्रैल माह अंत तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए ऑटोमेशन सिस्टम से निर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल में पेयजल की आकस्मिक समस्या से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने बताया कि पेयजल संबंधी समस्या के जनपद पंचायतवार कंट्रोल रूप स्थापित किए गए हैं। बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सौ अमृत सरोवर (तालाब) निर्माण का लक्ष्य रखा गया था। इसके विरूद्ध 101 तालाबों का निर्माण प्रारंभ किया गया। इसमें से 70 तालाबों का निर्माण पूर्ण हो गया है। शेष तालाबों के निर्माण का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में लाड़ली बहना योजना की भी विस्तार से जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया ने सदस्यों को दी। सदस्यों से आग्रह किया गया कि वे इस योजना के क्रियान्वयन में वे सक्रिय सहयोग करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बहनों को आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है… इंदौर में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।