सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में जल्द ही प्रारंभ होगी बायपास सर्जरी।सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अंग प्रत्यारोपण भी होगा जल्द प्रारंभ।इंदौर सांसद लालवानी तथा संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने ली बैठक. इंदौर में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में बायपास सर्जरी भी जल्द ही प्रारंभ होगी। इस हॉस्पिटल में अंग प्रत्यारोपण भी जल्द प्रारंभ किया जायेगा। यह जानकारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सांसद शंकर लालवानी तथा संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा ली गई बैठक में दी गई। बैठक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, संयुक्त आयुक्त सपना सोलंकी, डॉ.ए.डी. भटनागर, डॉ. सुमित शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सांसद लालवानी कहा कि इंदौर में अंगदान के प्रति जागरूकता लाना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिये अभियान चलाया जाये। अभियान में नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान दिया जाये। नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी अंगदान की जागरूकता के लिये बेहद मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि अंगदान एक मुवमेंट बनना चाहिये। उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रायवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। यह प्रयास करें कि मरीजों तथा उनके परिजनों प्रायवेट अस्पतालों जैसे इलाज मिले और उसकी अनुभूति भी हो। लालवानी ने कहा कि शासकीय अस्पतालों में होने वाली ब्रेन डेथ के मामलों में भी परिजनों को अंगदान के लिये प्रेरित किया जाये। बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने हॉस्पिटल में बोनमेरो सर्जरी की प्रगति की समीक्षा की। बताया कि अभी दो मरीज भर्ती है। 6 मरीजों का पिछले दिनों बोनमेरो सर्जरी की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की पूर्ण क्षमता का उपयोग कर बोनमेरो सर्जरी की जाये। अधिक से अधिक मरीजों के ऑपरेशन हो। उन्होंने निर्देश दिये कि बायपास सर्जरी भी प्रारंभ कर दी जाये। बताया गया कि कुछ मशीन आने के पश्चात शीघ्र की बायपास सर्जरी प्रारंभ हो जायेगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि किडनी, लीवर, हार्ट की अनुमति प्राप्त करने के बाद शीघ्र ही इन अंगों का प्रत्यारोपण भी प्रारंभ हो जायेगा। बैठक के पश्चात संसाद लालवानी तथा संभागायुकत डॉ. शर्मा ने अस्पताल में बोनमेरो सर्जरी के लिये उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन भी किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रिन्यान्वयन. इंदौर में जनजातीय विभाग पर एक दिवसीय परिचर्चा संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित