मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक, जिला समन्वयक, नवांकुर, मेंटर्स, विकासखंड समन्वयक के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 3 मार्च 2023 को हुआ । यह प्रशिक्षण 28 फरवरी से 3 मार्च तक चला। जन अभियान परिषद के आंवले का प्रशिक्षण 25 फरवरी से 3 मार्च तक चला। इस प्रशिक्षण में कान्हा वनम की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया जिसमें प्रमुख रुप से कान्हा शांति वनम हार्टफूलनेस संस्था में लगे हजारों लाखों पेड़ पौधे जो मन को प्रफुल्लित करने वाले हैं एवं जल संरक्षण की दृष्टि से एक सूखे इलाके को जीवंत रूप देकर आज कान्हा शांति वनम में बहुत ही श्रेष्ठ प्रकार की जल संरक्षण की प्रविधियां विकसित की गई जो आज हमारे समाज को जल संरक्षण के प्रति एक सहज विधि बताकर जल संरक्षण के बड़े कामों को किया साथ ही बहुत बड़ी नर्सरी को विकसित किया गया जिसमें विश्व भर के बहुत सारे ऐसे पौधे जो दुर्लभ हैं लेकिन इस नर्सरी में उपलब्ध हैं।किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत सारे ऐसे पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं जिनके माध्यम से स्वयं के खेती किसानी के बिजनेस को करते हुए कैसे हम खुद के उत्पाद को बेचने का बाजार लिंक आदि उपलब्ध कराने की विधियां चारकोल विधि से खाद बनाने की प्रक्रिया एवं यहां पर लाखों लोगों के एक साथ भोजन तैयार करने हेतु मेगा डायनिंग हॉल लाखों की संख्या में लोगों को बिठाने की व्यवस्था हेतु बड़े-बड़े कक्ष विकसित किए ।हजारों की संख्या में लोगों से ध्यान साधना एवं सभा करने हेतु बहुत बड़े ध्यान केंद्र की रचना की गई जिसमें एक साथ लगभग 80000 लोग एक साथ बैठ ध्यान साधना कर सकते हैं ।ध्यान साधना के लिए एक ऐसे जंगल का विकास किया जो वास्तव में मन को मोह लेता है समाज के सहयोग से विश्व भर से लोगों का सहयोग लेकर एक ऐसे बंजर क्षेत्र को हरा-भरा बना दिया जो आज साधना स्थली के रूप में विकसित हैं । कार्यक्रम ने संस्था के संस्थापक दाजी जिनका मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ उनके द्वारा कहा गया कि मनुष्य जीवन में बहुत सारी समस्याओं से जूझता हुआ इंसान अगर ध्यान साधना के माध्यम से अपने जीवन को शुद्ध और समृद्ध बना सकता है लेकिन इसके लिए अपने शरीर को साफ करना पड़ेगा इसके लिए ध्यान साधना के साथ जुड़कर हम अपना तथा परिवार और इस दुनिया का कल्याण कर सकते हैं कार्यक्रम में अलग-अलग सत्रों के माध्यम से जन अभियान परिषद के प्रतिभागियों का अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण देकर अपने ब्लॉकों में काम करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कि इस अभिनव पहल का सभी प्रतिभागियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं हार्टफूलनेस संस्था के द्वारा विगत 5 दिनों से संचालित प्रशिक्षण में बहुत ही प्रभावी तरीके से सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया एवं अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन देकर अपने ब्लॉकों में जाकर काम करने हेतु तैयार किया इस प्रशिक्षण में इंदौर संभाग के 460 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोपाल से श्री अमिताभ श्रीवास्तव, संभागीय समन्वयक एवं इंदौर संभागीय समन्वयक श्री अमित शाह ने भागीदारी की। हार्टफूलनेस संस्था के इस प्रशिक्षण के प्रभारी के रूप में श्री दीपक वर्मा, संपूर्ण समन्वय कर रहे हैं । जन अभियान परिषद की ओर से नीरज शर्मा एवं मुकेश गौर समन्वय कर रहे हैं साथ ही शिखा वर्मा यहां पर समन्वय देख रही है। यह जानकारी प्रवेश शर्मा विकासखण्ड समन्वयक इंदौर ने दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 488 दिनों का धरना बदला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में, किसान सभा ने कहा : कोल इंडिया बदले अपनी रोजगार विरोधी नीतियों को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने बड़े ही भाव विभोर हो कर ली अपने साथियों से विदाई ।