नीमच। रविवार सुबह सरवानिया महाराज के समीप नीमच सिंगोली रोड पर सेवा सहकारी सोसायटी डिकैन मे जा रहा गेहूं से भरा एक ट्रेलर अचानक से पलटी खा गया।जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि तो नही हुई लैकिन ट्रैलर मे भरी गेहूं की सारी बोरिया सडक पर इधर ऊधर बिखर गई।अचानक हुई इस दुर्घटना से नीमच सिंगोली रोड के दोनों तरफ राहगीरों की भारी भीड जमा हो गई।और सडक के दोनो तरफ कुछ देर के लिए वाहनो की लम्बी कतार लग गई।और आवागमन बाधित हो गया जिसे कुछ ही देर मे सूचारू रुप से शुरु करवाया गया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर गेहूं भरकर सरकारी भण्डार गृह से सेवा सहकारी सोसायटी डिकैन के लिए निकला था।कि रास्ते मे सरवानिया महाराज एवं मोरवन के बीच बाडी खारी के यहां अचानक सामने से आ रही एक मारुती कार को बचाने के चक्कर में गेहूं से भरा ट्रैलर सडक पर पलटी खा गया।हालांकि गनिमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि होने की खबर नहीं है।लेकिन ट्रेलर के पलटने से गेहूं की सारी बोरिया सड़क के चारो तरफ इधर ऊधर बिखर गई।जिसमे से कुछ गेहूं की बोरियो को कुछ अज्ञात लोगो द्वारा उठाकर चुराकर ले जाने की भी जानकारी सामने आ रही है।हालांकि चोरी की इस घटना मे कितनी सत्यता है यह तो सौसायटी प्रबंधक या अधिकारी ही बता सकते है।लैकिन फिलहाल सडक पर गिरी सारी गैहूं की बौरियो को दूसरे वाहनो मे भरवाकर सेवा सहकारी सोसायटी डिकैन के गौदाम मे सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।उक्त घटना रविवार सुबह लगभग 11 बजे के आसपास की बताई जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़ौत की लिटिल ने किया जनपद बागपत का नाम रोशन। जन आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस-भाजपा की नीतियों पर लगाया प्रश्न-चिन्ह, कहा : अपनी रोजी-रोटी के साथ ही लड़ेंगे सांप्रदायिकता से भी