इंदौर मध्यप्रदेश। प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में पहुंची चित्र नगर में रहने वाली जरूरतमंद कविता पाटिल को आर्थिक सहायता मिली। यह राशि मिलने से उसे बड़ी राहत महसूस हुई। जनसुनवाई में आयी कविता पाटिल ने बताया कि वह गरीब है। उसने बताया कि वह अपने बच्चों को पढ़ाना चाहती है। परंतु एक बच्चे की बीमारी के कारण सारा पैसा इलाज में खर्च हो रहा है। उसकी बात को गंभीरता से सुनकर जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इससे उसके बच्चों की शिक्षा अवरूद्ध होने से बचेगी। बच्चे आगे पढ़ पायेंगे। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, राजेश राठौर, सपना लोवंशी ने अधिकारियों के दल के साथ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया। जनसुनवाई में आज सैकड़ों नागरिकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत किए गए। इन में से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया गया। जनसुनवाई के दौरान अधिकांश समस्याएं जमीन संबंधी विवादों, स्कूली फीस, भरण-पोषण अधिनियम, घरेलू हिंस्सा आदि से संबंधित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यहां कैसी विकास यात्रा। फिल्म ‘हेरा फेरी थ्री’ में अक्षय कुमार ही नज़र आएंगे राजू के क़िरदार में.