जैविक खेती अपनायें, फसल चक्र अपनाकर उत्पादन बढ़ायें

शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण।


इंदौर । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आदिवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास खकनार परिसर में आम का पौधा रोपित किया। तत्पश्चात राज्यपाल पटेल ने छात्रावास का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल पटेल ने विद्यार्थी रितेश रूमसिंग डावर द्वारा बनाये गये ‘‘प्रोजेक्ट-बिना पानी के बिजली उत्पादन‘‘ की सराहना की। छात्रावास के बालकों द्वारा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में अव्वल रहने पर ट्रॉफी देकर हर्ष जाहिर किया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है, तो सबको मिलकर प्रयास करना होगा। जैविक खेती के प्रति प्रेरित करते हुए राज्यपाल पटेल ने कहा कि किसानों की प्रगति ही हमारी प्रगति है। फसल चक्र अपनाये, इससे फसल उत्पादन बढ़ेगा। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं की जानकारी दी एवं हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज खकनार विकासखण्ड ग्राम जामन्या में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
आत्मीय जनसंवाद
राज्यपाल पटेल ने जामन्या में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद किया। स्व-सहायता समूह-नारी शक्ति समूह सुनिता मार्को ने कार्यक्रम में आजीविका मिशन से प्राप्त लाभ, समूह की महिलाओं द्वारा की जा रही आर्थिक गतिविधियों तथा प्रत्येक सदस्य के लाभांश की जानकारी दी। शासकीय योजनाओं के अन्य पात्र हितग्राहियों ने भी अनुभव साझा किये। राज्यपाल श्री पटेल ने आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया।
प्रदर्शनी अवलोकन
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर, बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे, कृषि उपज मण्डी विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जनपद पंचायत खकनार अध्यक्ष सुश्री पूजा दादू, कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा, जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading