बिजली विभाग के अधिकारी/कर्मचारी संघ की बैठक सम्पन्नइन्दौर । आज समय की मांग है कि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनाकर उनका शोषण किया जा रहा है, इसका मूल कारण हमारे वर्ग में विभिन्न संगठनों का संचालन एवं श्रेय की राजनीति है। ऐसे में हमें समाज व वर्ग को न्याय दिलाने के अपना निजी हित त्याग कर समाज को न्याय दिलाने के लिए संगठन को मजबूत बनाना ही हमारा ध्येय होना चाहिए। उक्त निर्णय मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पश्चिम क्षेत्र आरक्षित वर्ग अधिकारी/कर्मचारी संघ द्वारा नवीन सभागार, परिसर पोलोग्राउंड में आयोजित सम्मान समारोह तथा महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।संघ के अध्यक्ष एवं विजीलेंस के मुख्य अभियंता कैलाश शिवा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के मुद्दों के साथ ही संगठनात्मक समस्याओं को लेकर गम्भीरता से विचार मंथन किया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने एकात्मकता के भाव से संगठन एवं समाजहित में काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष वाय. के. शिल्पकार का शाल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सचिव माला सेन, मुन्नालाल खरे, अशोक मधुराज, जागेश्वर बरगने, प्रियंका धवन इंटक के रमेश यादव आदि मौजूद थे। अंत में आभार संघ की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती माला सेन ने माना। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बराबरी और भाईचारे के लिए संघ संप्रदाय की राजनीति सबसे बड़ा खतरा गोल्डन गेट इन्टरनेशनल स्कूल के किड्स फेस्टिवल में पहुॅंचे हजारों लोग