विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। नीमच। रतनगढ़। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच में जिला स्तरीय विज्ञान मेले का भव्य आयोजन किया गया।जिसमें विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी लगाई गई।ज्ञात रहे कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा विद्यार्थियों में शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत विज्ञान,गणित एवं पर्यावरण विषयो के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश भर में अलग-अलग विषयों को लेकर जिला स्तर पर प्रतिवर्ष इस प्रकार की विभिन्न प्रकार गतिविधियो का आयोजन किया जाता है।इस वर्ष का मुख्य विषय विज्ञान,प्रौद्योगिकी और खिलौने रखे गए थे।एवं उपविषय सूचना व संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति, पर्यावरण अनुकूल सामग्री,स्वास्थ्य, परिवहन,स्वच्छता और नवाचार,पर्यावरण संबंधी चिंताएं,वर्तमान नवाचार के साथ विद्यार्थियों का हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास एवं गणित विषय पर तहसीलस्तरीय प्रतियोगिता मे चयनित विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर कई प्रकार के रोचक मॉडलो का निर्माण किया।जिसमें माध्यमिक स्तर पर 9 छात्र-छात्राओं एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर 10 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडलो में सबसे रोचक मॉडल उपकरण तथा मानव नेत्र-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्जरखेड़ी सांखला, ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम-स्वामी विवेकानंद एकेडमी जीरन,पानी से चलनेवाली वेल्डिंग मशीन आदि प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे।प्रातः 11 बजे छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडलो का पंजीयन किया गया।एवं कक्षा में नियत स्थान पर चयनित विद्यार्थियों द्वारा अपने बनाए मॉडलो का प्रदर्शन किया गया।उत्कृष्ट विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के लगभग 360 छात्र-छात्राओं ने विज्ञान मेले में पहुंचकर इस माडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तथा अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।प्रतियोगिता में जिले स्तर पर सम्मिलित प्रतिभागियों में से माध्यमिक स्तर तथा उच्च माध्यमिक स्तर के दो-दो प्रोजेक्ट का चयन किया गया।जो राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सी.के शर्मा, सहायक संचालक मनोज जैन, एडीपीसी प्रलय उपाध्याय,उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एस.एम.मांगरिया,वरिष्ठ व्याख्याता अरविंद शर्मा, जगदीश सोमानी, सत्यनारायण कछावा, अंतिम बाला भंसाली, आदित्य शुक्ला आदि ने भी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। निर्णायक महोदय प्राचार्य बी.एल.जावरिया, अनिल व्यास, अनीता जैन द्वारा राज्य स्तर पर प्रदर्शनी के लिए मॉडलो का चयन किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ख़ामोश क़लम की बुलंद आवाज़। छत्तीसगढ़ में ईसाई समुदाय पर हमला : एक संघी एजेंडा, जिसका आदिवासी संस्कृति की रक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।