इंदौर मध्यप्रदेश। इंदौर, जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर को आरोपियों के विरूद्ध एफ़आईआर कराने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार नायब तहसीलदार तहसील मल्हारगंज द्वारा ग्राम सिरपुर स्थित खसरा क्रमांक 357, 358, 359 एवं 360 सनी गार्डन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटकर व भूखंड निर्मित करने वाले आरोपियों जफर खान पिता हनीफ खान, लियाकत अली पिता शौकत अली, जुनैद खान पिता शब्बीर खान जो की आम जनता को षडयंत्र पूर्वक बिना डायवर्सन, टीएंडसीपी, नगर निगम इंदौर की अनुमति लिए बिना प्लॉट बेच दिया करते थे ।इन पर कलेक्टर के आदेशानुसार पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर में अपराध धारा 292ग3 पर एफआईआर दर्ज कराई गई। इसी तरह जनसुनवाई में प्राप्त एक और दूसरी शिकायत पर कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश के पर नायब तहसीलदार तहसील मल्हारगंज द्वारा जांच की गई। जांच में यह पाया गया कि तहसील मल्हारगंज ग्राम सिरपुर स्थित खसरा क्रमांक 101 शासकीय रास्ते की भूमि पर आरोपी जफर खान पिता हनीफ खान द्वारा आम जनता को धोखा देते हुए निजी भूमि बताकर प्लॉट बेचे गए, जिससे आम जनता को उनके वर्षो की मेहनत की कमाई का नुकसान हुआ व शासकीय भूमि की खुर्द भुर्द की गई। जिस पर कलेक्टर द्वारा अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर को त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए गए, जिसका पालन करते हुये नायब तहसीलदार तहसील मल्हारगंज द्वारा पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर में आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 420, 467, 468 पर एफआईआर दर्ज कराई गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तंदूर को लेकर अफवाहों का खंडन. ख़ामोश क़लम की बुलंद आवाज़।