इंदौर, मध्यप्रदेश। विनी आहूजा। “मिलावटी नकली अवैध शराब बनाने वालों के ठिकानों पर क्राईम ब्रांच की छापा मार कार्यवाही।”जहरीली नकली अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के विरुद्ध चलाए गये अभियान में दो आरोपी क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार हुये।गांधीनगर क्षेत्र के सामर्थ्य रेसीडेंसी कॉलोनी में घर के अंदर बनाई जा रही थी मिलावटी जहरीली नकली अवैध शराब।*क्राइम ब्रांच पुलिस इन्दौर ने आरोपियों के द्वारा नकली जहरीली शराब से अंग्रेजी में देसी शराब बनाने एवं अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी रैपर और बोतल का उपयोग कर ढक्कन के साथ पैकिंग करते थे इस तरह से किया जाता था नकली शराब का निर्माण।कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से लगभग 600 लीटर नकली अवैध जहरीली शराब। प्रेशर मशीन शराब के ढक्कन प्लास्टिक की खाली वाटरफॉल मार्ग इलेक्ट्रिक तौलकाँटा रेपर जप्त किये गये । जिसकी कीमत 6 लाख बताई जा रही है।आरोपी(1).अमित कुमार जैन उर्फ सोनू निवासी समर्थ रेसिडेंसी गांधीनगर इंदौर, (2). आनंद जटिया निवासी गरीब नवाज कॉलोनी बांगड़दा , इंदौर का है ।आरोपीयो ने वैध लाइसेंस नही होना कबूला।अवैध रूप से अंग्रेजी एवं देसी जहरीली नकली शराब बनाकर शहर एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब की तस्करी करना भी कबूला।आरोपीयो के कब्जे से कुल 96 बोटल रॉयल स्टेज अंग्रेजी नकली शराब, 35–35 लीटर की 10 प्लास्टिक केन में भरी हुई स्प्रिट, 04 प्लास्टिक केन भरी 100 लीटर नकली शराब ,185 क्वार्टर देशी मसाला, 73 क्वार्टर प्लेन मदिरा जहरीली नकली शराब, प्रेशर मशीन, अंग्रजी रॉयल स्टेज शराब का ढक्कन 612 नग, 864 नग प्लास्टिक के खाली क्वार्टर के 5000 नग,1200 नग हॉलमार्क , इलेक्ट्रिक तोल कांटा, 1275 नग ढक्कन, 2000 नग ढक्कन, 4800 नग रेपर, एल्कोमीटर, थर्मा मीटर , हाइड्रोमिटीर आदि (कुल अनुमानित कीमत 06 लाख रुपए) जप्त किया आरोपियों के खिलाफ़ थाना अपराध शाखा इंदौर में अपराध धारा 420,467,468,471,34 भादवी एवं 34(1), 34(2), 49ए आबकारी अधिनियम के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस ने किया अपना वादा पूरा।कोर्ट ने सुनाई हैवान को फांसी की सज़ा। वनस्टॉप सेंटर मे आनेवाली पीड़ित महिलाओ को स्वच्छ माहौल देने हेतु छोटी सी परन्तु महत्वपूर्ण पहल।
You must be logged in to post a comment.