इंदौर । सलमान अंसारी। आमतौर पर थाने का नाम आते ही जन सामान्य को डर लगता है, लोगो की सोच होती है कि थाने पर जाकर परेशान होते हैं वहीं इसके विपरित महिला थाना पलासिया की टीम व मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के संयुक्त प्रयास से पारिवारिक विवाद को सुलझाया गया। जानकारी देते हुए मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन की कार्यवाहक जिला अध्यक्ष रितु छाबड़ा, सहियोगी विजय वलेचा जितेंद्र तोमर उप निरीक्षक रूपाली भदोरिया एवम् सब इंस्पेक्टर सुधा सिंह ने बताया कि पति पत्नी के बीच में काफी दिनों से विवाद चल रहा था और दोनों अलग अलग रह रहे थे और स्थिति तलाक तक आ गई थी। जो कि हमारे संगठन और महिला थाना पलासिया की टीम के संयुक्त प्रयास से मामला बखूबी निपटाया गया एवं पति-पत्नी आपस में समझौता करके अपने परिवार जनों के साथ कभी न झगड़ने का वादा कर हंसी-खुशी घर को विदा हुए। मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन एवम् महिला थाना की टीम द्वारा ऐसे कई सराहनीय कार्य किए जा चुके हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैसे मजबूत होगा आमजन? (आलेख : राजेंद्र शर्मा) वरिष्ठ भाजपा नेता अजय चौहान की माता के निधन से बागपत में शोक की लहर