विद्यालय द्वारा छात्र छात्राओं के विजिट अनुभव को किया गया डॉक्यूमेंटेशन।नीमच:- विद्यालयीन छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ बौद्धिक,मानसिक, शारीरिक,क्रिड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित कर छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो ऐसा प्रयास शासन स्तर पर किया जा रहा है। छात्र छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सांस्कृतिक, वैज्ञानिक रूप में ज्ञानवर्धक और व्यक्तित्व विकास के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच, सी.एम.राईस विद्यालय नीमच तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच नगर के संयुक्त 45 छात्र-छात्राओं के दल को विद्यालयीन शिक्षकों की अगुवाई में स्पेशल एक्स्पोज़र विजिट करवाया गया। इस दौरान एक्स्पोज़र विजिट में गए नोडल अधिकारी श्री एम.एम.मांगरिया प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में नीमच जिले के अग्रणी तीनों विद्यालयों के चयनित 45 छात्र- छात्राओं के संयुक्त दल ने उत्कृष्ट शिक्षकों के सानिध्य में निकाले गए उक्त एक्सपोजर विजिट के अंतर्गत पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावद, आईटीआई नीमच, ज्ञानोदय नर्सिंग कॉलेज नीमच एवं ज्ञानोदय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद (सुवाखेड़ा) सहित महत्वपूर्ण स्थानों का विजिट करवाया गया।इस भ्रमण के दौरान विजिट में शामिल सभी चयनित विद्यार्थियों को शिक्षकों के द्वारा अलग-अलग समूह में बांटकर उक्त सभी स्थलों से संबंधित अलग-अलग विषयों को देकर महत्वपूर्ण जानकारी, अनुभव साझा कर एकत्रित कर,अपने स्मरण लिखने के लिए प्रेरित किया गया। समुह में सम्मिलित विद्यार्थियों के द्वारा अलग-अलग ग्रुप में एकत्रित किए गए अपने स्मरण,अनुभव, जानकारियां,सुझाव एवं इस विजिट के दौरान उन्हें क्या-क्या सीखने को मिला,सभी स्थानों के फोटोग्राफ सहित अन्य सभी आवश्यक जानकारियों को डॉक्यूमेंटेशन किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा निकाला गया यह महत्वपूर्ण एक्स्पोज़र विजिट सभी विद्यार्थियों के लिए रोचक एवं बेहद ज्ञानवर्धक रहा। इस दौरान विजिट में छात्र छात्राओं के साथ मे गए उत्कृष्ट शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों के मन में आए कई प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। एवं उनसे महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त किए। विजिट के दौरान सभी छात्र छात्राओं को कई महत्वपूर्ण अनुभव एवं जानकारियां मिली जिससे उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही मानसिक एवं बौद्धिक विकास में भी बढ़ोतरी होगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सालों में पहली बार सेंट जोसेफ स्कूल की फेयरवेल पार्टी में ऑटो चालकों का किया गया सम्मान। ऐतिहासिक रहा सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव-2023